Sport : इतनी छोटी उम्र में वैभव सूर्यवंशी कैसे सफल, फॉर्मूला-1 के स्टार रेसर ने खोला राज, कहा-'कम उम्र में सब जानकारी मिल रही है' #INA

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम चर्चा में बना ही रहता है. क्रिकेट के गलियारों में अक्सर उनके खेल की तारीफ होती है. मगर, उनकी तारीफ क्रिकेट महकमे के अलावा भी कई जगह हो रही है. अब फॉर्मूला-1 के फेमस रेसर और 18 साल की उम्र में इस खेल में अपना नाम कमाने वाले अरविड लिंडब्लाड ने भी वैभव सूर्यवंशी की सराहना की है. उन्होंने उस वजह के बारे में भी बात की, जिसकी वजह से आजकल युवा खिलाड़ी हर खेल में अच्छा कर रहे हैं.
वैभव सूर्यवंशी की फॉर्मूला-1 रेसर ने की तारीफ
15 साल की उम्र में भारत के लिए डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी की तारीफ हर तरफ होती है. अब तो क्रिकेट से अलग फॉर्मूला-वन के स्टार रेसर अरविड लिंडब्लाड ने भी वैभव का जिक्र किया और उनकी तारीफ की.
18-year-old F1 driver Arvid Lindblad praises Vaibhav Sooryavanshi:
“I think this is happening in all sports. The technology is improving around it. We get better information from an earlier age & that is why there are really good youngsters who are doing really well. This… pic.twitter.com/ta39lG0dJ0
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 18, 2026
वैभव सूर्यवंशी ने कहा, “मुझे लगता है कि ऐसा सभी खेलों में हो रहा है. इससे जुड़ी टेक्नोलॉजी बेहतर हो रही है. हमें कम उम्र से ही बेहतर जानकारी मिल रही है और इसीलिए बहुत अच्छे युवा खिलाड़ी सामने आ रहे हैं जो शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसा सभी खेलों में होता है, यहां तक कि क्रिकेट में भी, जहां वैभव सूर्यवंशी बहुत अच्छा खेल रहे हैं. वह बहुत कम उम्र के हैं. मुझे लगता है कि खेल का स्वभाव ही ऐसा है.”
वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल में किया डेब्यू
वैभव तब महज 13 साल के थे, जब आईपीएल 2025 की नीलामी से राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें खरीदकर अपने साथ जोड़ा था. तब शायद ही किसी ने अंदाजा लगाया होगा कि ये युवा खिलाड़ी अपने नाम का इस तरह लोहा मनवाने वाला है. फिर, वैभव को 14 साल की उम्र में पहली बार आईपीएल में खेलने का मौका मिला, जिसकी शुरुआत उन्होंने छक्के के साथ की. अपने दूसरे ही आईपीएल मैच में शतक जड़कर सभी को हैरान कर दिया और फिर तो इस खिलाड़ी ने पीछे मुड़कर ही नहीं देखा.
आईपीएल 2026 में तो मानो वैभव गेंदबाजों के लिए बुरा सपना बनकर मैदान पर उतरे. वह सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले, सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले, सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी रहे. इस शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम इंडिया से कॉल-अप मिला और 15 साल के वैभव को इंग्लैंड की सरजमीं पर डेब्यू करने का मौका भी मिल गया. हालांकि, डेब्यू सीरीज में ये युवा खिलाड़ी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सका, लेकिन अब उससे आगे वैसे ही विस्फोटक प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी, जिसके लिए वह जाने जाते हैं.
अगली बार कब और किसके खिलाफ खेलते दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी?
इंग्लैंड के साथ खेली जा रही वनडे सीरीज के खत्म होने के बाद टीम इंडिया को जिम्बाब्वे दौरे पर जाना है. जहां, भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 23 जुलाई से हो जाएगी. जिम्बाब्वे दौरे पर चुनी गई भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं. ऐसे में वह अगली बार वह आपको जिम्बाब्वे दौरे पर एक्शन में नजर आ सकते हैं. हालांकि, उन्हें प्लेइंग-11 में मौका मिलेगा या नहीं, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. रिपोर्ट्स की मानें, तो अभिषेक शर्मा के साथ प्रभसिमरन सिंह को ओपनिंग का मौका मिल सकता है, क्योंकि इससे टीम इंडिया को लैफ्ट हैंड-राइट हैंड का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है.
ये भी पढ़ें: ‘रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली भी संन्यास का ऐलान कर दें…’, पाकिस्तान से आया खून खौलाने वाला बयान
इतनी छोटी उम्र में वैभव सूर्यवंशी कैसे सफल, फॉर्मूला-1 के स्टार रेसर ने खोला राज, कहा-'कम उम्र में सब जानकारी मिल रही है'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,