OMR शीट विवाद पर केजरीवाल का NTA पर हमला:बोले-छात्रों को धमकी नहीं समाधान चाहिए, तुमने पूरे NEET का बेड़ा गर्क कर दिया- INA NEWS

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से OMR शीट विवाद को लेकर जारी चेतावनी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एजेंसी से छात्रों और अभिभावकों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने की अपील करते हुए कहा कि शिकायतों के समाधान पर ध्यान दिया जाना चाहिए, न कि कानूनी कार्रवाई की धमकी दी जानी चाहिए। दरअसल, NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि OMR शीट से जुड़ी शिकायतों की जांच की जा रही है। एजेंसी ने दावा किया कि कुछ शिकायतों में भेजी गई OMR शीट फर्जी या AI से तैयार की गई पाई गई हैं और ऐसे मामलों में नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा सकती है। इस पर केजरीवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए परीक्षा व्यवस्था को लेकर छात्रों की चिंताओं को उठाया। धमकी मत दो, तुमने पूरे NEET का बेड़ा गर्क कर दिया NTA की इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अरविंद केजरीवाल ने x पर लिखा, “धमकी मत दो। बच्चों ने इतनी मेहनत की। तुमने पूरे NEET का बेड़ा गर्क कर दिया।” केजरीवाल ने आरोप लगाया कि परीक्षा से जुड़े विवादों के बीच एजेंसी को छात्रों की समस्याओं का समाधान करने पर ध्यान देना चाहिए, न कि उन्हें कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देनी चाहिए। हालांकि, NTA का कहना है कि OMR शीट की जांच प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से की जा रही है और किसी भी प्रकार के फर्जी दस्तावेज या AI-जनित सामग्री जमा करने के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |