यूपी – UP: सभी रजिस्ट्री कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे, लखनऊ से होगी निगरानी, भ्रष्टाचार रोकने का ये है प्लान – INA

स्टांप एवं पंजीयन विभाग में पारदर्शिता बढ़ाने और भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रदेश के सभी उप निबंधक (रजिस्ट्री) कार्यालयों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। इन कैमरों की रिकॉर्डिंग चौबीसों घंटे होगी और उनकी निगरानी के लिए दो स्तर पर कमांड सेंटर बनाए जाएंगे।