यूपी – अस्पताल में नर्स का कत्ल: प्रेमी ने दिया जहर, लाश कमरे में फेंकी, चैट से खुलासा; पति की मौत के बाद अफेयर – INA

मेरठ के लोहियानगर थाना इलाके के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को ब्रह्मपुरी निवासी नर्स नेहा (26) की प्रेम-प्रसंग में हत्या कर प्रेमी सुरेश ने अपने अस्पताल कर्मचारी साथी फरहान की मदद से शव कमरे में फेंक दिया। आरोपी ने नर्स को पेय पदार्थ में जहर मिलाकर पिला दिया था।




अस्पताल के एक कर्मचारी ने नर्स के मुंह से झाग निकलते देखा तो मामले की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। नर्स के प्रेमी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button