Sports- Explainer: चैंपियन स्पेन के दबदबे की वजह; आंकड़े बताते हैं कि अर्जेंटीना फाइनल में कभी मुकाबले में थी ही नहीं -#INA

स्कोरलाइन पर नजर डालें तो लगेगा कि स्पेन ने अर्जेंटीना को केवल 1-0 से हराया, लेकिन अगर मैच के आंकड़ों और पूरे टूर्नामेंट के प्रदर्शन को देखा जाए तो कहानी बिल्कुल अलग नजर आती है। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए फीफा विश्व कप 2026 फाइनल में स्पेन ने सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं जीती, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि आधुनिक फुटबॉल में मजबूत डिफेंस, मिडफील्ड पर नियंत्रण और धैर्यपूर्ण आक्रमण किसी भी सुपरस्टार से बड़ा हथियार हो सकता है। फेर्रान टोरेस का एक्स्ट्रा टाइम में 106वें मिनट में किया गया गोल निर्णायक जरूर रहा, लेकिन यह गोल 120 मिनट तक स्पेन के बनाए दबाव का नतीजा था।


Credit By Amar Ujala

Back to top button