UP News: मुस्कान, बबीता और दामिनी… इन तीनों ने अपने पतियों को मारा और अब एक ही जेल का ठिकाना; पूरी कहानी – INA

Meerut Jail: मेरठ का चौधरी चरण सिंह जिला जेल एक बार फिर सुर्खियों में है. यहां अब पति की हत्या के चर्चित मामलों में आरोपी दो महिलाएं एक ही जेल में बंद रहेंगी. मेरठ के नीला ड्रम हत्याकांड की मुख्य आरोपी मुस्कान पहले से ही इसी जेल में कैद है, जबकि अब हस्तिनापुर के चर्चित सांप कांड की आरोपी दामिनी को भी यहां लाया गया है. दोनों ही मामलों में आरोप है कि महिलाओं ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर अपने पतियों की हत्या की.

मेरठ का नीला ड्रम हत्याकांड देशभर में चर्चा का विषय बना था. इस मामले में आरोप है कि मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की हत्या कर दी थी. हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए उसे नीले ड्रम में रखा गया था. घटना सामने आने के बाद पूरे देश में इस मामले की चर्चा हुई थी.

मुस्कान को गिरफ्तार कर मेरठ के चौधरी चरण सिंह जिला कारागार भेजा गया था. तब से वह जेल में बंद है. अब पति की हत्या के एक और चर्चित मामले की आरोपी दामिनी भी इसी जेल में रहेगी.

सांप से डसवाकार पति की हत्या का आरोप

मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में सामने आए मामले ने भी लोगों को हैरान कर दिया. आरोप है कि दामिनी ने अपने प्रेमी तुषार के साथ मिलकर अपने पति अतुल पवार की हत्या की साजिश रची. पुलिस जांच में सामने आया कि पति की हत्या के लिए सांप का इस्तेमाल किया गया. आरोप है कि दामिनी ने सपेरे से सांप खरीदवाकर अपने पति को डसवाया, जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद दामिनी को गिरफ्तार किया गया और अब उसे मेरठ की चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में रखा गया है.

पति की हत्या के मामलों में कई महिलाएं जेल में बंद

मेरठ जेल में पिछले कुछ वर्षों के दौरान पति की हत्या के आरोप में कई महिलाएं बंद रही हैं। करीब 16 महीने पहले मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र में भी ऐसा ही मामला सामने आया था. उस मामले में बबीता नाम की महिला पर आरोप लगा था कि उसने सांप से कटवाकर अपने पति की हत्या कर दी थी. वह भी चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद रही थी.

जेल प्रशासन के मुताबिक, वर्तमान में जिला कारागार में ऐसी कई महिला बंदी हैं, जिन पर अपने पति की हत्या करने के गंभीर आरोप हैं. अब दामिनी का नाम भी इन मामलों में शामिल हो गया है.

लगातार सामने आ रहे ऐसे मामले

पति-पत्नी के रिश्ते में विश्वासघात और हत्या के बढ़ते मामलों ने समाज में चिंता बढ़ा दी है. मेरठ में हाल के वर्षों में सामने आए इन मामलों में एक समानता यह रही कि कई घटनाओं में प्रेम संबंधों को हत्या की वजह बताया गया. पुलिस और जांच एजेंसियां इन मामलों में सबूतों के आधार पर कार्रवाई कर रही हैं.

मुस्कान, बबीता और दामिनी… इन तीनों ने अपने पतियों को मारा और अब एक ही जेल का ठिकाना; पूरी कहानी


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button