Sport : Who is Ferran Torres: 6 साल की उम्र में शुरू किया फुटबॉल, अब एक गोल से स्पेन को बना दिया वर्ल्ड चैंपियन; जानिए कौन हैं फेरान टॉरेस #INA

Who is Ferran Torres: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व कप का खिताब जीत लिया. न्यू जर्सी मेंखेले गए इस मुकाबले में 90 मिनट तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं. मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा, जहां 106वें मिनट में फेरान टॉरेस ने शानदार गोल कर स्पेन को विश्व चैंपियन बना दिया. इस जीत के साथ करोड़ों अर्जेंटीना समर्थकों और लियोनेल मेसी का एक और विश्व कप जीतने का सपना टूट गया. स्पेन को खिताब दिलाने वाले फेरान टॉरेस की हर जगह चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर काफी बातें हो रही है. तो आइए यहां जानते हैं फेरान टॉरेस से जुड़ी दिलचस्प कहानियां.
कौन हैं फेरान टॉरेस?
फेरान टॉरेस का जन्म 29 फरवरी 2000 को स्पेन में हुआ था. उन्होंने बहुत छोटी उम्र से फुटबॉल खेलना शुरू कर दिया था. टॉरेस ने अपने करियर की शुरुआत वालेंसिया क्लब से की, जहां उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें पहचान दिलाई. बाद में वह इंग्लैंड के मशहूर क्लब मैनचेस्टर सिटी से जुड़े और प्रीमियर लीग का खिताब भी जीता. साल 2022 में उन्होंने बार्सिलोना का साथ चुना और वहां भी शानदार प्रदर्शन किया.
Ferran Torres.#FIFAWorldCup pic.twitter.com/xiPy6MJ6Mg
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 19, 2026
बेंच से आए और बदल दिया मैच
फाइनल मुकाबले में फेरान टॉरेस शुरुआत से मैदान पर नहीं थे. स्पेन के कोच ने उन्हें 61वें मिनट में सब्स्टीट्यूट के रूप में उतारा. मैदान पर आते ही उन्होंने टीम के हमलों को नई रफ्तार दी. एक्स्ट्रा टाइम के 106वें मिनट में उन्होंने बाएं पैर से जोरदार शॉट लगाया, जिसे अर्जेंटीना का गोलकीपर भी नहीं रोक सका. यही गोल मैच का इकलौता गोल साबित हुआ और स्पेन विश्व चैंपियन बन गया.
प्लेयर ऑफ द मैच बने टॉरेस
फेरान टॉरेस ने सिर्फ गोल ही नहीं किया, बल्कि पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन भी किया. उन्होंने कई बार अर्जेंटीना के डिफेंस पर दबाव बनाया. मैच में उन्होंने 21 बार गेंद को छुआ और तीन बार गोल पर शॉट लगाया. इनमें से दो शॉट निशाने पर रहे और एक गोल में बदल गया. उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.
Ferran Torres is the MVP of the World Cup Final ⭐️
📸 @FIFAWorldCup pic.twitter.com/ASTzwFHuI9
— FC Barcelona (@FCBarcelona) July 19, 2026
6 साल की उम्र से शुरू हुआ सफर
फेरान टॉरेस का बचपन बेहद साधारण परिवार में बीता. उन्होंने सिर्फ 6 साल की उम्र में फुटबॉल खेलना शुरू कर दिया था. उनके दादा ने उन्हें खेल की बुनियादी बातें सिखाईं. टॉरेस अक्सर अपने घर के आंगन में अभ्यास करते थे. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अपने पालतू कुत्तों को गोलकीपर बनाकर गोल करने की प्रैक्टिस करते थे. इसी अभ्यास ने उनकी गोल करने की क्षमता को और बेहतर बनाया.
स्पेन के इतिहास में दर्ज हुआ नाम
वालेंसिया अकादमी से निकले फेरान टॉरेस ने मेहनत के दम पर क्लब और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल दोनों में अपनी अलग पहचान बनाई. वह यूरो 2024 जीतने वाली स्पेनिश टीम का भी हिस्सा रहे. अब फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में निर्णायक गोल करके उन्होंने खुद को स्पेन के महान खिलाड़ियों की सूची में शामिल कर लिया. उनका यह गोल हमेशा फुटबॉल इतिहास के सबसे यादगार पलों में गिना जाएगा.
President Donald J. Trump presents the World Cup Trophy . Spain, the 2026 @FIFAWorldCup Champions! 🏆 pic.twitter.com/SHsoBhYm1b
— The White House (@WhiteHouse) July 19, 2026
यह भी पढ़ें- FIFA 2026: वर्ल्ड कप जीतते ही मालामाल हुआ स्पेन, ट्रॉफी के साथ मिले 481 करोड़ और खास गोल्ड रिंग
Who is Ferran Torres: 6 साल की उम्र में शुरू किया फुटबॉल, अब एक गोल से स्पेन को बना दिया वर्ल्ड चैंपियन; जानिए कौन हैं फेरान टॉरेस
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,