Sport : 'साफ-साफ बता दो उन्हें बाहर करना है…' रोहित-विराट के ODI रिटायरमेंट पर युवराज सिंह का बयान हुआ वायरल, जानें क्या कहा? #INA

Yuvraj Singh on Rohit Sharma and Virat Kohli : रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों की मौजूदगी में भारत को इंग्लैंड के हाथों तीन वनडे मैचों की सीरीज 2-1 से गंवानी पड़ गई. इस सीरीज के दौरान कभी रोहित शर्मा के तो कभी विराट कोहली के संन्यास लेने की खबरें सामने आईं. अब टीवी प्रजेंटर और स्पोर्ट्स एंकर जतिन सप्रू ने पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह से रोहित शर्मा और विराट कोहली के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की अटकलों पर बात की है.
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए लॉर्ड्स वनडे के दौरान जतिन ने युवार सिंह से बात की. युवराज सिंह भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया ये मुकाबला देखने के लिए लॉर्ड्स पहुंचे थे. तभी जतिन ने उसके साथ बात की थी. जितन युवराज सिंह ने पूछा, ‘रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायरमेंट को लेकर बहुत अटकलें लगाई जा रही हैं. आप क्या कहना चाहेंगे?
युवराज ने रोहित-विराट के संन्यास पर दिया बड़ा बयान
युवराज सिंह ने कहा कि, ‘अगर आपका प्लान 2027 वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा और विराट कोहली को शामिल करना है, तो उस प्लान पर टिके रहें. बाहर की बातों को नजरअंदाज करें और उन्हें साफ-साफ बताएं कि वो आपके विजन का हिस्सा हैं’.
युवराज सिंह ने आगे कहा कि, ‘लेकिन अगर मैनेजमेंट आगे बढ़ना चाहता है, तो अभी फैसला ले लें. सबको अंदाजा लगाने पर मजबूर न करें. सिलेक्टर्स को भारत के दो सबसे महान क्रिकेटरों के बारे में लगातार अनिश्चितता बनाए रखने के बजाय साफ फैसला लेना चाहिए’.
🔴BAND KARO DRAMA RETIREMENT KA- “BACK THEM OR MOVE ON!” 🔴
🎙️ Jatin: There has been a lot of speculation around Rohit Sharma and Virat Kohli’s retirement. What would you like . say?
🎙️ Yuvraj Singh: “If your plan is . have Rohit Sharma and Virat Kohli in the 2027 ODI World… pic.twitter.com/OzQ0QEuH8G
— Sunil Gavaskar (@virender_swag) July 20, 2026
रोहित शर्मा के संन्यास की खबरें काफी ज्यादा तूल पकड़ रही हैं. वहीं विराट कोहली के वनडे क्रिकेट से संन्यास की अटकलें भी लगातार लगती रहती है. इंग्लैंड वनडे सीरीज के दौरान लॉर्डस मैच को रोहित शर्मा का अंतिम मैच बताया गया लेकिन ऐसा हुआ नहीं. तमाम रिपोट्स में दावा किया गया कि, रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली भी वनडे क्रिकेट छोड़ देंगे. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है. ये दोनों खिलाड़ी फिलहाल टीम इंडिया का हिस्सा हैं और उनके लिए फ्यूचर प्लान का हिस्सा हैं.
ये भी पढ़ें : ‘अगर शोर नहीं होगा तो मजा नहीं आएगा…’ तूफानी शतक के बाद रोहित शर्मा का करारा जवाब, संन्यास की खबरों पर दिया बड़ा बयान
'साफ-साफ बता दो उन्हें बाहर करना है…' रोहित-विराट के ODI रिटायरमेंट पर युवराज सिंह का बयान हुआ वायरल, जानें क्या कहा?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,