Sports- FIFA World Cup: खिताब नहीं जीत सका अर्जेंटीना, हार के बाद ब्यूनस आयर्स में बवाल? समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प -#INA

फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन से हार के बावजूद अर्जेंटीना के प्रशंसकों का अपनी टीम और लियोनेल मेसी के प्रति प्यार कम नहीं हुआ। हजारों समर्थक ब्यूनस आयर्स के ओबेलिस्को पहुंचे और टीम का हौसला बढ़ाया। हालांकि, इसी दौरान कुछ जगहों पर झड़प की घटनाएं भी सामने आईं, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
स्पेन से हार के बाद ब्यूनस आयर्स में क्या हुआ?
स्पेन के खिलाफ फाइनल में 1-0 की हार के बाद ब्यूनस आयर्स स्थित ओबेलिस्को के आसपास बड़ी संख्या में लोग जुटे। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ जगहों पर झड़प की स्थिति बनने पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया। 19 जुलाई की रात हुई इस घटना में कम से कम चार लोगों को हिरासत में लिया गया।