Sport : वैभव सूर्यवंशी को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में मिलेगा मौका या ये खिलाड़ी काट देगा उनका पत्ता #INA

Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के साथ जिम्बाब्वे पहुंच चुके हैं, जहां पर भारतीय क्रिकेट टीम 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई से होने जा रही है. इस सीरीज का अंत 26 जुलाई को होगा. इस सीरीज के लिए वैभव टीम इंडिया में बतौर सलामी बल्लेबाज शामिल किए गए हैं. वहीं इस सीरीज से संजू सैमसन को बाहर रखा गया है. संजू की जगह पर टीम में दांए हाथ के बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को शामिल किया गया है. उनकी टीम में बतौर विकेटकीपर एंट्री हुई है लेकिन प्रभसिमरन भी पारी की शुरुआत करने के लिए जाने जाते हैं.

वैभव सूर्यवंशी को क्या मिलेगा पहले मैच में मौका?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला मुकाबला 23 जुलाई यानी गुरुवार को खेला जाने वाला है. हारारे के हरारे स्पोर्ट्स क्बल में होने वाले इस मुकाबले में क्या वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिलेगा या उनकी जगह पर प्रभसिमरन सिंह खेलते हुए नजर आएंगे. ये अपने आप में एक बड़ा सवाल बना हुआ है. 

प्रभसिमरन सिंह ने अभी तक इंडियन क्रिकेट टीम के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू नहीं किया है. जबकि वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड दौरे पर अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर चुके हैं. प्रभसिमरन 25 साल के दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं, उन्होंने आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए लगातार पारी की शुरुआत की है. 

वहीं वैभव सूर्यवंशी अब सिर्फ 15 साल के हैं. वो प्रभसिमरन सिंह से 10 साल छोटे हैं. वैभव भी राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में पारी की शुरुआत करते हैं. वो टीम इंडिया के लिए भी 3 मैचों में पारी की शुरुआत अभिषेक शर्मा के साथ कर चुके हैं. वैभव इंग्लैंड दौरे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाएं थे और दूसरे, तीसरे और चौथे टी20 में क्रमश: 14, 13 और 15 रन बना पाए. 

वैभव सूर्यवंशी पर ये वजह पड़ सकती है भारी

इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच से वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप कर दिया गया था. वैभव को लेकर तमाम क्रिकेट जानकारों ने कहा कि, वैभव सूर्यवंशी को अभी और समय देना चाहिए. वो टीम इंडिया के साथ रहे, प्रैक्टिस करे और मेहनत कर खुद को अंतरराष्ट्रीय स्तर के लायक बनाए. उनकी उम्र अभी छोटी है और उनके पास अभी बहुत मौका है. इस बात कर अगर गौर किया जाएगा तो उनसे पहले प्रभसिमरन सिंह को मौका मिल सकता है. 

लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेश भी रहेगा बड़ी वजह

इसके अलावा टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौमत गंभीर पारी की शुरुआत के लिए लेफ्ट राइड कॉम्बिनेशन चाहेंगे. अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, ऐसे में उनके सामने टीमें ऑफ स्पिनर लगाकर उनको परेशान कर सकती हैं. वहीं अगर प्रभसिमरन सिंह अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए आते हैं, तो बाएं और दाएं हाथ के बल्लेबाजों का कॉम्बिनेशन रहेगा, जो टीम के लिए उपयोगी और फायदेमंद रहेगा.

ऐसे में वैभव सूर्यवंशी का पत्ता कट सकता है और प्रभसिमरन सिंह को अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है. अब तक टीम इंडिया के लिए अभिषेक और संजू सैमसन ओपनिंग करते नजर आए थे. प्रभसिमरन सिंह ने 65 आईपीएल मैचों में 1 शतक और 13 अर्धशतकों के साथ 1815 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 189 चौकों और 94 छक्के निकले हैं. 

वहीं वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 3 मैचों में 42 रन और वहीं आईपीएल में 23 मैचों में 2 शतक और 6 अर्धशतकों की मदद से 1028 रन बनाए हैं. वैभव के नाम 81 चौके और 96 छक्के इंडियन प्रीमियर लीग में दर्ज हैं. 

ये भी पढ़ें : सिर्फ 2 दिन बाद वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे तहलका! जानिए टीम इंडिया किसके साथ कब और कहां खेलेगी नेक्स्ट मैच?

वैभव सूर्यवंशी को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में मिलेगा मौका या ये खिलाड़ी काट देगा उनका पत्ता





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button