Sports- स्पेन की तकनीक के सामने बिखर गई अर्जेंटीना, अधूरा रह गया मेसी का आखिरी सपना -#INA

स्पेन फीफा वर्ल्ड कप का नया विजेता है। यूरो कप के बाद फीफा वर्ल्ड कप,दोनों स्पेन के नाम। विश्व चैंपियन ऐसी टीम ही होती है, जो हर क्षेत्र में विरोधी टीम को मात दे। अर्जेंटीना फाइनल मैच हारा और खेल भावना में भी हारा। हार जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन बिना खेले मेस्सी की टीम का हारना अर्जेंटीना के दुनिया भर के प्रशंसकों को घोर निराशा कर गया।
स्पेन नचा रहा था ओर अर्जेंटीना नाच रहा था। मैच में अर्जेंटीना कहीं नहीं था। पूरे मैच में अर्जेंटीना एक भी मूव नहीं बना सका। मैसी मैदान में चहलक़दमी कर रहे थे। मेसी मैच खेल रहे थे या मैदान से मैच देख रहे थे। अर्जेंटीना से सिर्फ गोलकीपर खेल रहा था।