खबर शहर , किसानों के लिए खुशखबरी: शुगरकेन हार्वेस्टर से लेकर ड्रोन तक…इन कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान; जल्दी करें बुक – INA

अनुदान पर कृषि यंत्र प्राप्त करने के इच्छुक किसानों के लिए सोमवार का दिन महत्वपूर्ण है। कृषि विभाग विभिन्न श्रेणी के कृषि यंत्रों की ऑनलाइन बुकिंग आज दोपहर 12 से रात 12 बजे तक कराएगा। निर्धारित समयावधि में आवेदन करने वाले किसान ही योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

उप कृषि निदेशक कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार बुकिंग विभाग की आधिकारिक वेबसाइट agriculture.up.gov.in पर की जाएगी। किसान अपनी आवश्यकता के अनुरूप मानवचलित एवं शक्तिचलित कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इसमें कृषि रक्षा उपकरण, मल्च लेयर, शुगरकेन हार्वेस्टर (सेल्फ प्रोपेल्ड), ऑयल मिल विद फिल्टर प्रेस, कस्टर हार्वेस्टर प्लांटर, फार्म मशीनरी बैंक, किसान ड्रोन, एग्रीगेटर सहित कई अन्य कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ दिया जाएगा।

कृषि उप निदेशक आवेश कुमार सिंह ने बताया कि किसान निर्धारित समय के भीतर पोर्टल पर आवेदन करें। समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button