Sports- FIFA WC: क्या स्लावको विन्चिच अर्जेंटीना के लिए बने ‘अनलकी’ रेफरी? फाइनल में टीम की हार के बाद फिर छिड़ी बहस -#INA

फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन से अर्जेंटीना की 1-0 से हार के बाद सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प संयोग चर्चा का विषय बन गया है। फाइनल में स्लोवेनिया के रेफरी स्लावको विन्चिच की नियुक्ति पहले ही सुर्खियों में थी और मैच खत्म होने के बाद कई फुटबॉल प्रशंसकों ने दावा किया कि पिछले दो विश्व कप में अर्जेंटीना की जितनी भी (दो हार) हार हुई है, उन दोनों मुकाबलों में रेफरी विन्चिच ही थे। इसी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, इस दावे का कोई आधिकारिक या सांख्यिकीय महत्व नहीं है और विशेषज्ञ इसे महज एक रोचक संयोग मान रहे हैं।