Sport : 'आलोचनाएं मेरे डेब्यू से ही शुरू…', रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट के अफहावों पर कह दी बड़ी बात #INA

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम को 19 साल पहले एक ऐसा खिलाड़ी मिला, जिसने टीम को जीतना सिखाया और यह बताया कि बतौर ओपनर क्रीज पर उतरकर विरोधी गेंदबाजों की धज्जियां कैसे उड़ाई जाती हैं. आप सभी अच्छी तरह जानते हैं कि हम किसकी बात कर रहे हैं. जी हां, रोहित शर्मा की, जो न सिर्फ एक बेहतरीन बल्लेबाज और धाकड़ ओपनर हैं, बल्कि भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं. रोहित ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को सिर्फ एक साल के भीतर 2 आईसीसी ट्रॉफियां जिताई हैं. 4 दिन पहले एक रिपोर्ट सामने आई कि 19 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाने वाला वनडे रोहित शर्मा का आखिरी इंटरनेशनल मैच होगा. अब इस पूरे मामले और अपनी आलोचनाओं को लेकर रोहित शर्मा ने एक बहुत बड़ा बयान दिया है.

रोहित शर्मा ने आलोचनाओं को लेकर दिया बड़ा बयान

रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स वनडे मैच के बाद बीसीसीआई को दिए एक इंटरव्यू में बड़ा बयान दिया है. रोहित ने कहा कि वह बाहर के शोर पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं. उन्होंने कहा कि यह शोर तब से ही है जब से उन्होंने डेब्यू किया था. रोहित शर्मा ने कहा, “शोर (आलोचनाएं) तब से है जब से मैंने डेब्यू किया था और जब तक मैं यहां रहने वाला हूं, यह हमेशा रहेगा. इसलिए यह वास्तव में बहुत मायने नहीं रखता. जो मायने रखता है वह यह है कि मैं मैदान पर क्या करता हूं, और टीम की सफलता में योगदान देने की कोशिश करता हूं.

रोहित ने शतक लगाकर सभी अफवाहों पर लगाया विराम

16 दिसंबर को एक रिपोर्ट सामने आई कि इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला जाने वाला आखिरी वनडे रोहित शर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट का आखिरी मैच होगा. रिपोर्ट में बताया गया कि रोहित वनडे वर्ल्ड कप 2027 का हिस्सा नहीं होंगे. हिटमैन वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, लेकिन टीम सेलेक्टर्स ने उन्हें बता दिया है कि वे वनडे वर्ल्ड कप में उनके प्लान का हिस्सा नहीं हैं. यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई और हंगामा मच गया.

पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और फैंस टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स पर सवाल उठाने लगे. फैंस हिटमैन के रिटायरमेंट की खबर सुनकर इमोशनल हो गए. सभी ने कहा कि रोहित वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं तो उन्हें खेलने देना चाहिए. टीम के सेलेक्टर्स की जमकर आलोचना हुई. हालांकि कुछ लोगों का कहना था कि रोहित 39 साल के हो गए हैं और उनकी रिटायरमेंट का समय आ गया है, लेकिन लॉर्ड्स में शतक लगाकर रोहित ने सभी को करारा जवाब दिया. अब उन्होंने इंटरव्यू में भी कह दिया है कि बाहर लोग क्या बोलते हैं, इसका असर उन पर नहीं पड़ता है.” 

लॉर्ड्स में रोहित शर्मा ने लगाया ऐतिहासिक शतक

रोहित शर्मा लॉर्ड्स के मैदान पर अलग ही मूड में बल्लेबाजी करने उतरे थे. वह अपने पुराने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आए. उन्होंने शुरू में संभलकर बल्लेबाजी की, लेकिन फिर उन्होंने अपना विस्फोटक अंदाज अपनाया और इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में 110 गेंदों पर 138 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 17 चौके और 5 छक्के निकले. बता दें कि रोहित लॉर्ड्स में वनडे क्रिकेट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले लॉर्ड्स में वनडे में शतक लगाने का कारनामा कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं कर सका था, लेकिन 39 साल के रोहित ने यह ऐतिहासिक कारनामा भी कर दिखाया. हिटमैन वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

यह भी पढ़ें:  Explainer: फीफा वर्ल्ड कप के 96 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, वीनिंग टीम को मिली हीरे की अंगूठी, जानें इसकी खासियत

'आलोचनाएं मेरे डेब्यू से ही शुरू…', रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट के अफहावों पर कह दी बड़ी बात





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button