Sport : टीम इंडिया में इस खिलाड़ी की होगी वाइड कार्ड एंट्री, फ्लॉप शो के बाद नेक्स्ट वनडे सीरीज में मचाएंगे धमाल #INA

Team India : भारतीय क्रिकेट टीम का लगातार फ्लॉप शो जारी है. टीम इंडिया को हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर बुरी हार मिली. इंडियन क्रिकेट टीम ने पहले श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पांच मैचों की टी20 सीरीज गंवा दी और उसे 4-0 से क्लीन स्वीप होना पड़ गया. इसके बाद टीम इंडिया ने शुभमन गिल की कप्तानी में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली और उसे 1-2 से गंवा दिया. इस हार को टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी नहीं टाल पाए.
इस वनडे सीरीज में भारत के पास विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी मौजूद थे. इसके बावजूद टीम इंडिया को वनडे सीरीज गंवानी पड़ गई. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले ये टीम इंडिया के अच्छे संकते नहीं हैं. टीम इंडिया ने पिछले वनडे वर्ल्ड कप में फाइनल में जगह बनाई थी, अपने घर में उसे ऑस्ट्रेलिया ने हराया था.
2️⃣1️⃣st 100-run partnership in ODIs 👏
Rohit Sharma 🤝 Virat Kohli 💙
Updates ▶️ https://t.co/pLZ2PvDH5G#TeamIndia | #ENGvIND | @ImRo45 | @imVkohli pic.twitter.com/kGuUzgeEQT
— BCCI (@BCCI) July 19, 2026
अब एक बार फिर से वनडे क्रिकेट टीम को मजबूती से प्रदर्शन करना होगा, क्योंकि इस बार वनडे वर्ल्ड कप 2027 साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया जैसी कंडिशन में हो रहा है. ऐसे में टीम इंडिया को मजूबत खिलाड़ियों और बैटिंग लाइनअप की जरूरत है. इस सबके बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. इन खबरों की माने तो टीम इंडिया एक खिलाड़ी की वाइड कार्ड एंट्री होने वाली है.
इस खिलाड़ी की होगी वाइड कार्ड एंट्री
ये खिलाड़ी कोई और नहीं भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं. जो टीम इंडिया को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं. ऋषभ पंत टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर चल रहे हैं. उनको वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट से बाहर कर दिया गया है. पंत भारत के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं. उनको सिर्फ रेड बॉल क्रिकेट में लगातार मौका मिल रहा है.
ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन वो वनडे और टी20 में उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और टीम इंडिया के चयनकर्ता उनको टीम में वापसी का मौका देने वाले हैं. तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऋषभ पंत की भातीय क्रिकेट टीम की आने वाली वनडे सीरीज में वापसी होने वाली है, जिससे टीम इंडिया की बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग मजबूत हो सके.
🚨 Big Update 🚨
Rishabh Pant is most likely set . return . India’s ODI squad for the upcoming ODI series. At the same time, the BCCI is reportedly planning a big surprise for him.
It is being claimed that the BCCI has now realized Rishabh Pant’s true value, especially in… pic.twitter.com/wPZXtm2FAy
— Nikhil (@Hey_Nikhil15) July 20, 2026
टीम इंडिया सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज में ऋषभ पंत के पास खुद को साबित करने का मौका होगा. वो इस सीरीज में बल्ले और विकेट के पीछे शानदार प्रदर्शन करते हैं तो, उनको आगामी 2027 वनडे वर्ल्ड कप का टिकट मिल सकता है. क्योंकि टीम इंडिया में अभी बदलाव और नए-नए विकल्प तलाशने का दौरा जारी है.
ऋषभ पंत का क्रिकेट करियर
| प्रारूप | मैच | पारी | नाबाद | रन | सर्वोच्च स्कोर | औसत | गेंदें | स्ट्राइक रेट | शतक | अर्धशतक | चौके | छक्के |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| टेस्ट | 50 | 87 | 5 | 3557 | 159* | 43.40 | 4803 | 74.10 | 8 | 19 | 378 | 97 |
| वनडे | 31 | 27 | 1 | 871 | 125* | 33.50 | 820 | 106.20 | 1 | 5 | 91 | 26 |
| टी20 अंतरराष्ट्रीय | 76 | 66 | 14 | 1209 | 65* | 23.20 | 950 | 127.30 | 0 | 3 | 111 | 44 |
ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में मिलेगा मौका या ये खिलाड़ी काट देगा उनका पत्ता
टीम इंडिया में इस खिलाड़ी की होगी वाइड कार्ड एंट्री, फ्लॉप शो के बाद नेक्स्ट वनडे सीरीज में मचाएंगे धमाल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,