Sport : 'वो औसत खिलाड़ी है, सिर्फ फ्लैट पिचों पर…' ODI वर्ल्ड कप में गायकवाड़ और सैमसन को खिलाने की इरफान पठान ने उठाई मांग, दिया बड़ा बयान #INA

ODI World Cup 2027 : आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 4 अक्टूबर 2027 से होगी. क्रिकेट का ये महाकुंभ इस बार दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होगा. इस टूर्नामेंट का समापन 21 नवंबर को होगा. इस टूर्नामेंट की प्रबल दावेदार टीमों में भारत का नाम भी शामिल है. इंडियन क्रिकेट टीम ने साल 2023 में हुई वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में बगैर हारे जगह बनाई थी. इसके बाद खिताबी मुकाबले में उन्हें अपने घर पर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में हार मिली.

अब एक बार फिर से भारतीय क्रिकेट टीम के पास मौका होगा कि वो वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम कर सकें. टीम इंडिया के पास इस बार रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ी है. क्या ये दोनों बल्लेबाज साउथ अफ्रीका की पिचों और कंडिशन में टीम इंडिया के लिए काफी होंगे. तेज गति और उछाल भरी पिचों पर अगर ये दोनों बल्लेबाज नहीं चले तो क्या होगा. ऐसे में टीम इंडिया को कौन संभालेगा. 

इसका आइडिया भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और स्टार ऑलराउंडर इरफान पठान ने दिया है. भारत के शानदार कमेंटेटर्स में से एक इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर कहा है कि, टीम इंडिया को ईशान किशन की जगह पर स्क्वाड में रुतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन को मौका देना चाहिए. ये दोनों खिलाड़ी वहां की परिस्थितियों में एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं. इरफान ने क्या कहा है, आइए जानते हैं. 

इरफान पठान ने दिया बड़ा बयान 

इरफान पठान ने कहा कि, ‘देखिए मैं किसी भी खिलाड़ी पर ज्यादा सख्त नहीं होना चाहता हूं, लेकिन ईशान किशन विदेशी हालात में एक औसत खिलाड़ी है. वह फ्लैट पिचों पर अच्छा है, खासकर भारत में लेकिन जब पिच फ्लैट नहीं होती तो वह एक औसत खिलाड़ी है. जैसे-जैसे हम 2027 वर्ल्ड कप की ओर बढ़ रहे हैं, मुझे लगता है कि अब उससे आगे बढ़ने और रुतुराज गायकवाड़ या संजू सैमसन को मिडिल ऑर्डर में मौका देने का समय आ गया है’.

रुतुराज गायकवाड़ का शानदार प्रदर्शन

भारतीय क्रिकेट टीम के दाएं हाथ के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ वनडे फॉर्मेट में लगातार अच्छा करते रहे हैं. उन्होंने विराट कोहली की अनुपस्थिति में तीसरे नंबर पर भी बल्लेबाजी की है. इसके साथ ही उन्होंने मिडिल ऑर्डर में भी भारतीय टीम का जिम्मा संभाला है. गायकवाड़ की बल्लेबाजी का स्टाइल वनडे फॉर्मेट और टेस्ट फॉर्मेट को काफी शूट करता है. गायकवाड़ ने टीम इंडिया के लिए अब तक 9 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 8 पारियों में 1 शतक और 1 अर्धशतक के साथ 228 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 105 रहा है. 

संजू सैमसन क्या वनडे वर्ल्ड कप में बना पाएंगे जगह

संजू सैमसन तीनों फॉर्मेट के एक अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन उनकी निरंतरता सवालों के घेरे में रहती है. वो एक मैच में रन बनाते हैं तो अगले 5 मैचों में निराश करते है. ऐसे में उन्हें टीम से अक्सर बाहर किया जाता है. लेकिन संजू के खेल का स्टाइल साउथ अफ्रीका की तेज पिचों को शूट करता है. उनका अफ्रीकाई धरती पर प्रदर्शन भी अच्छा रहा है. उन्होंने भारत के लिए वनडे मैचों की 14 पारियों में 1 शतक और 3 अर्धशतकों के साथ 510 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें : टीम इंडिया में इस खिलाड़ी की होगी वाइड कार्ड एंट्री, फ्लॉप शो के बाद नेक्स्ट वनडे सीरीज में मचाएंगे धमाल

'वो औसत खिलाड़ी है, सिर्फ फ्लैट पिचों पर…' ODI वर्ल्ड कप में गायकवाड़ और सैमसन को खिलाने की इरफान पठान ने उठाई मांग, दिया बड़ा बयान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button