Sport : गंभीर-अगरकर पर खिलाड़ियों का करियर बर्वाद करने का लगा आरोप, कपिल देव के बयान ने मचाया हड़कंप, शमी-सिराज को लेकर उठाए सवाल #INA

Kapil Dev on Mohammed Shami and Mohammed Siraj : भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर पर अक्सर खिलाड़ियों के चयन में पछपात का आरोप लगाता रहता है. सोशल मीडिया पर इंडियन क्रिकेट टीम के तमाम फैंस गौतम गंभीर पर और अजीत अगरकर पर खिलाड़ियों का करियर बर्वाद करने और चयन प्रक्रिया में फेवरेटिज्म करने का आरोप लगाते रहते हैं. कोच अजीत अगरकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मदद से खिलाड़ियों का टीम इंडिया के लिए चयन करती है.
टीम इंडिया के लिए सलेक्टर्स का पैनल स्क्वाड चुनता है, जिसके प्रमुख अजीत अगरकर हैं. वहीं गौतम गंभीर टीम इंडिया की प्लेइंग-11 चुनते हैं. ऐसे में हर्षित राणा, गुरनूर बराड़ और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे तमाम खिलाड़ियों को लेकर इन दोनों पर फैंस अक्सर सोशल मीडिया पर पछपात का आरोप लगाते हैं. इन दोनों पर मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव जैसे वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ियों का करियर बर्वाद करने का आरोप फैंस सोशल मीडिया पर अक्सर लगाते रहते हैं.
अब भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर और 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव ने बड़ा बयान दिया है. कपिल ने मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी को लेकर बड़ी बात बोली है. उनके इस बयान के तार फैंस इनडायरेक्टिली गौतम गंभीर और कपिल देव से जोड़ रहे हैं. उन्होंने क्या कहा है, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
कपिल देव ने शमी और सिराज पर दिया बड़ा बयान
कपिल देव ने कहा कि, ‘मैं इस टीम मैनेजमेंट के टैक्टिकल डायरेक्शन से पूरी तरह हैरान हूं. कोच और सिलेक्टर क्या करने की कोशिश कर रहे हैं, यह सच में समझ से बाहर है. अगर आप 2027 वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं, तो आप क्वालिटी एक्सपीरियंस को पूरी तरह से बाहर करके ऐसा नहीं कर सकते, जिस पल बुमराह नहीं खेल रहे हैं या चोटिल हैं, यह अटैक गली क्रिकेट प्लेयर्स जैसा दिखता है’.
कपिल देव ने आगे कहा कि, ‘मोहम्मद शमी कहां हैं? जिस आदमी ने 2019 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेकर इंग्लिश सरजमीं पर इतिहास रचा था, वह बार-बार कह रहा है कि वह फिट है लेकिन आप उस पर विचार नहीं कर रहे हैं. मोहम्मद सिराज कहां हैं, वह फिट हैं और बहुत अच्छा कर रहे हैं लेकिन टीम के साथ क्यों नहीं? उन्हें ‘वर्कलोड मैनेजमेंट’ या यूथ ट्रांजिशन के नाम पर बाहर करने का कोई मतलब नहीं है. जब आपके बैकअप बॉलर्स को इधर-उधर से बुरी तरह पीटा जा रहा हो. वर्ल्ड कप जीतने के लिए आपको रन मशीन नहीं, बल्कि विकेट लेने वाले बॉलर्स चाहिए’.
🚨Where is Mohammad Shami ? — Kapil Dev 🚨
“I am completely baffled by the tactical direction of this team management. What are coach and selectors trying . do is really ununderstandable. If you want . win 2027 World Cup, then you cannot do it by completely freezing out… pic.twitter.com/Dy7U5ojENO
— Achyut Mishra (@PulledFor_Six) July 20, 2026
आपको बता दें कि, मोहम्मद शमी को वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया है. वो लगातार बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 में बेहतरीन खेल दिखाया लेकिन लगता है कि उनके लिए वापसी के सभी दरवाजे बंद हो गए हैं. इस पर कई वार अजीत अगरकर से सवाल भी पूछे गए हैं.
वहीं मोहम्मद सिराज को टीम इंडिया में कभी रखा जाता है तो कभी उनको बाहर कर दिया जाता है. उनको टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में भी हर्षित राणा के चोटिल होने के बाद मौका मिला था. इसके बाद उन्होंने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. सिराज एक अच्छे गेंदबाज हैं.
इसके साथ ही कपिल देव ने पीटीआई से बात करते हुए, विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्साय पर बात की. उन्होंने कहा कि आप प्रदर्शन देखिए और जब तक खिलाड़ी अच्छा कर रहा है उसे खिलाइए. सीनियर खिलाड़ियों पर फैसला लेना चयनकर्ताओं का और टीम मैनेजमेंट का काम है.
ये भी पढ़ें : टीम इंडिया में इस खिलाड़ी की होगी वाइड कार्ड एंट्री, फ्लॉप शो के बाद नेक्स्ट वनडे सीरीज में मचाएंगे धमाल
गंभीर-अगरकर पर खिलाड़ियों का करियर बर्वाद करने का लगा आरोप, कपिल देव के बयान ने मचाया हड़कंप, शमी-सिराज को लेकर उठाए सवाल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,