प्रर्दशन के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस:लाठीचार्ज पर केंद्र सरकार के खिलाफ भड़के केजरीवाल, प्रर्दशन में घायल हुए बच्चों के लिए हेल्पलाइन नंबर किया जारी- INA NEWS

दिल्ली के जंतर मंतर से सांसद तक प्रर्दशन कर रहे बच्चों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज करने पर अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार के खिलाफ हमला बोला। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल जिस तरह से मोदी सरकार ने बच्चों पर र्बबरता से हमला किया है। आज तक देश में इस तरह का मामला देखने को नहीं मिला है। आज तक कभी अंग्रेजों ने कभी हम पर एसा हमला नहीं किया था। वहीं कल इस दौरान कई वीडियो सामने आई है। किसी वीडियों मे देखा जा रहा है कि बच्चे पुलिस के सामने गिड़गिड़ा रहे है। एक वीडियो में दो-तीन पुलिस वाले खड़े है, सभी वहां से गुजर रहे बच्चों को बेवजह पीट रहे है। कई जगह जरूरत न होने पर बच्चों पर टीयर गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। वहीं कई पेरेंट्स लिख रहे है कि उनके बच्चे लापता है, शायद पुलिस उन्हें उठा कर कहीं ले गई है, उनके बच्चों के बारे में बताने वाला कोई नहीं है। एसे लगता है, जो जलियां वाला बाग में जनरल डायर ने किया था, वो भी शायद मोदी जी ने पीछे छोड़ दिया है। कुछ समय पहले मोदी जी की पुलिस द्वारा एक प्रेस नोट जारी किया। जिसमें पुलिस कह रही है कि जो-जो भी कल प्रर्दशन में शामिल हुआ था, उस पर एक ममलाा र्दज करेंगे। केजरीवाल ने कहा – मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि यह देश आपके पिता जी का नहीं है। यह देश 140 करोड़ लोगों का है, धमकियां देना बंद करो। र्वना लोग बताएंगे क्या हाल हुआ था एक तानाशाह का देश के अंदर। मैं बच्चों और उनके मां-बाप को कहना चाहता हूं कि हम सब एक साथ है। हम आपके है, आप हमारे है। हम आपको कुछ नहीं होने देंगे। मैं अभी एक हेल्पलाइन नंबर जारी कर रहा हूं- 8588833548 अगर किसी को कोई लीगल एडवाइस की जरूरत है, या आपका बच्चा नहीं मिल पा रहा है। हमने एक लीगल टीम खड़ी की है। अगर किसी को कोई भी जरूरत है तो इस नंबर पर मैसेज कीजिएगा। आपको तुरंत हमारी टीम हर तरह की मदद दी जाएगी। आपको घबराने की जरूरत नहीं है, जरूरत पड़ी तो देश का बड़ा वकील भी खड़ा कर देंगे। मोदी जी की धमकियों से हम नहीं डरेंगे। इसके बाद तुरंत मैं राम मनोहर लोहिया अस्पताल जा रहा हूं। जहां पर घायल बच्चों से मुलाकात करुंगा। अगर उनको किसी भी चीज की जरूरत होगी तो उन्हें तुरंत मुहैया करवाई जाएगी। इसके बाद पार्लिमेंट थाने जाउंगा। जहां पूछुंगा कि कल के प्रर्दशन से जो भी मामले र्दज किए है, जिन-जिन को मामलों में नामजद किया गया है। उसकी एक पूरी लिस्ट जारी की जाए। दूसरा जिन-जिन बच्चों को हिरासत में लेकर रखा है, मामला र्दज नहीं किया है। उसकी भी एक लिस्ट जारी की जाए, ताकि उनके मां-बाप उन्हें ढूंढ रहे है। वह ढूंढना बंद करें, उन्हें पता लग सके उनके बच्चे किस जेल में बंद है। कुछ लोग मेरे से पूछ रहे हैं कि कल आप कहां थे, मैं कल किसी जरूरी काम से पंजाब में था। लेकिन मेरे बच्चे कल प्रर्दशन में मौजूद थे। जब टियर गैस के गोले छोड़े जा रहे थे, तब भी मेरे बच्चे वहीं पर मौजूद थे।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button