Tach – 6 अगस्त को लॉन्च हो सकता है Redmi Note 17, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरा की चर्चा, कीमत भी लीक

रेडमी ने पिछले हफ्ते चीन में अपनी Redmi Note 17 सीरीज लॉन्च की थी और अब यह स्मार्टफोन भारत आने की तैयारी में है. हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन एक नई लीक में भारतीय लॉन्च टाइमलाइन के साथ-साथ फोन के कुछ अहम फीचर्स भी सामने आए हैं.

सबसे खास बात यह है कि भारत में आने वाले Redmi Note 17 में चीन वाले मॉडल से भी बड़ी 8,000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है.

Redmi Note 17 India Launch Date (Expected)

टिप्स्टर अभिषेक यादव के मुताबिक, Redmi Note 17 को 6 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जा सकता है. वहीं इसकी पहली सेल 11 अगस्त से शुरू होने की संभावना है. इससे पहले भी एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि यह स्मार्टफोन अगस्त की शुरुआत में भारतीय बाजार में एंट्री करेगा. हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

भारत में मिल सकती है 8,000mAh की बड़ी बैटरी

लीक के मुताबिक, भारतीय वेरिएंट में 8,000mAh की बैटरी दी जा सकती है. अगर ऐसा होता है तो यह चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 17 से भी बड़ी बैटरी होगी, क्योंकि वहां फोन में 7,700mAh बैटरी मिलती है. बड़ी बैटरी की वजह से यूजर्स को लंबे समय तक बैकअप मिलने की उम्मीद है.

कैमरा और डिस्प्ले

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Redmi Note 17 में OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है. फिलहाल स्क्रीन का साइज और रिफ्रेश रेट सामने नहीं आया है.

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Light Fusion 400 प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है, जो कम रोशनी में पहले के मुकाबले बेहतर तस्वीरें क्लिक कर सकेगा. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है.

चीन वाले Redmi Note 17 में क्या मिलता है?

चीन में लॉन्च हुए रेडमी नोट 17 में 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1.5K रेजोलूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है.

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ) और 2MP डेप्थ सेंसर मिलता है. वहीं यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है और 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है.

लॉन्च से पहले सामने आ सकती हैं और जानकारियां

Redmi Note 17 की लॉन्च डेट जैसे-जैसे करीब आएगी, वैसे-वैसे इसके फीचर्स और कीमत से जुड़ी नई जानकारी सामने आने की उम्मीद है. फिलहाल सामने आई सभी जानकारियां लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं. ऐसे में फोन के आधिकारिक लॉन्च के बाद ही इसके सभी स्पेसिफिकेशन और कीमत की पुष्टि होगी.


Source link

Back to top button