यूपी – UP: सूखी सब्जी न मिलने पर पति ने बुलाई पुलिस, बोला- पत्नी रोज रसेदार बनाती है; वीडियो देख छूट जाएगी हंसी – INA

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव ब्यौली में पति-पत्नी के विवाद का एक अनोखा मामला आया है। एक युवक ने अपनी पत्नी द्वारा रोजाना रसेदार सब्जी बनाने से नाराज होकर डायल-112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। शराब के नशे में धुत युवक की शिकायत सुनकर पुलिसकर्मी हैरान रह गए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


ग्रामीणों के अनुसार, गांव ब्यौली निवासी अरविंद कश्यप ने सोमवार रात शराब पी। नशा चढ़ने पर उसने हंगामा किया और डायल-112 पर चार-पांच बार कॉल की। पीआरवी टीम के पहुंचने पर उसने बताया कि वह सूखी सब्जी खाना चाहता है। लेकिन उसकी पत्नी रोजाना रसेदार सब्जी बना देती है। उसने आज भी सूखी सब्जी बनाने को कहा था पर पत्नी ने पतली सब्जी बना दी। 

बहकी बहकी बातें करता रहा युवक 

युवक की शिकायत सुनकर पुलिसकर्मी और ग्रामीण आश्चर्यचकित रह गए। पूछताछ के दौरान युवक ने पुलिस को अपने पिता के नाम के . ‘श्री’ न लगाने पर भी टोक दिया। शराब पीने की बात पर उसने कहा कि जब सरकार बेचती है तो हर कोई पीता है। उसने बताया कि उसने डेढ़ क्वार्टर शराब पी थी। वह काफी देर तक बहकी-बहकी बातें करता रहा।


Credit By Amar Ujala

Back to top button