यूपी – UP Cabinet: छात्राओं को स्कूटी, दो नए एक्सप्रेसवे और संभल रिपोर्ट पर मुहर; 3 से 6 अगस्त तक चलेगा मानसून सत्र – INA

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में 18 प्रस्तावों पर मुहर लगी। इसमें दो नए एक्सप्रेसवे बनाए जाने को मंजूरी मिली है। संभल रिपोर्ट भी पास की गई है। इसके साथ ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे और अन्य परियोजनाओं के ईपीसी मोड में निर्माण के लिए विकासकर्ता चयन संबंधी प्रस्ताव पर भी मुहर लगी। इसके अलावा महिला कल्याण, सचिवालय प्रशासन, गृह विभाग, उच्च शिक्षा, राज्यकर परिवहन, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन और सहकारिता विभाग के प्रस्ताव पास हुए।