यूपी – Weather Update: 23 से 25 तक छाए रहेंगे बादल, तेज बारिश को लेकर मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी – INA

मौसम विज्ञान केंद्र ने 23 से 25 जुलाई तक मानसून सक्रियता घटने का अनुमान जारी किया है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे लेकिन तेज बारिश की संभावना नहीं है। स्थानीय स्तर पर कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। सीएसए की मौसम वेधशाला में मंगलवार को सुबह आठ बजे के बाद देर शाम तक 25 मिमी बारिश दर्ज की गई।




मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया कि 22 जुलाई को प्रदेश के दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। इसके बाद कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है। 26 जुलाई से पुनः प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों में वृद्धि संभावित है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button