UP News: राम मंदिर ट्रस्ट की आज बड़ी बैठक, नए CEO पर लगेगी मुहर, चढ़ावा चोरी मामले पर भी होगा मंथन – INA
अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट की बुधवार को दो अहम बैठकें होने वाली हैं. ट्रस्ट की कार्यकारिणी की पहली बैठक दोपहर 3 बजे राम जन्मभूमि परिसर में होगी और इसके बाद दूसरी बैठक मणिराम दास छावनी में होगी. ये दूसरी बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के आवास पर होगी. राम मंदिर ट्रस्ट की इस बैठक में सबसे अहम फैसला CEO की नियुक्ति पर होगा. मंदिर के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी CEO के चयन की प्रक्रिया पूरी होगी. सूत्रों के मुताबिक, तीन सदस्यीय सर्च कमेटी ने तीन नामों को शॉर्टलिस्ट कर लिया है और अब तीनों उम्मीदवारों में से एक का CEO के तौर पर चयन होगा.
जो भी सीईओ होगा, उसकी जिम्मेदारी मंदिर के प्रशासन, वित्तीय व्यवस्था और श्रद्धालु सेवाओं की निगरानी की होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीईओ पद के लिए रिटायर्ड नौकरशाहों, कॉरपोरेट जगत से जुड़े लोगों और राम भक्तों ने आवेदन किया था. वहीं, सीईओ के चुनाव के लिए तीन सदस्यीय सर्च कमेटी में रिटायर्ड जस्टिस प्रमोद कोहली, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी और पूर्व NIT रायपुर निदेशक सुरेश हावरे शामिल हैं.
पांच समितियों का होगा पुनर्गठन
ट्रस्ट की सभी पांच प्रमुख समितियों के पुनर्गठन की भी तैयारी चल रही है. इसमें वित्त और ऑडिट समिति में बदलाव की संभावना है. दरअसल, चढ़ावा विवाद के बाद प्रशासनिक और वित्तीय निगरानी मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है. इस समय वित्त एवं ऑडिट समिति के अध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि हैं, जबकि निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा, प्रशासनिक समिति के अध्यक्ष कृष्ण मोहन और धर्म एवं न्यास समिति के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास हैं.
तीन नए ट्रस्टियों की होगी नियुक्ति
राम मंदिर ट्रस्ट में खाली तीन ट्रस्टी पदों को भरने पर भी फैसला होगा. ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे के बाद दो पद खाली हो गए हैं, जबकि ट्रस्टी विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा के निधन के बाद तीसरा पद रिक्त हुआ है. चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे 6 जुलाई की ट्रस्ट बैठक में स्वीकार किए गए थे.
चढ़ावा छोड़ी मामले पर भी होगी चर्चा
ट्रस्ट की बैठक में चढ़ावा चोरी मामले की SIT रिपोर्ट पर भी चर्चा संभव है. यूपी सरकार ने 13 जून को इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय SIT का गठन किया था. इस एसआईटी को 15 जुलाई तक जांच पूरी करने की समय-सीमा दी गई थी. हालांकि बाद में समय-सीमा को दोबारा बढ़ा दिया गया. वहीं, सुप्रीम कोर्ट के सुझाव के बाद नई SIT से जुड़ी जांच पर भी मंथन संभव है, जबकि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी ट्रस्ट की बैठक में चर्चा होगी.
ट्रस्टी पहुंचे अयोध्या
इस बैठक से पहले ट्रस्ट के कई वरिष्ठ सदस्य अयोध्या पहुंच चुके हैं. इनमें कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि, विश्व तीर्थ प्रसन्नाचार्य वासुदेवानंद सरस्वती और अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन शामिल हैं. इस बीच मंगलवार को महंत दिनेंद्र दास ने पद से हटाए जाने की खबरों को निराधार बताया है. निर्मोही अखाड़े से जुड़ी खबरों पर महंत दिनेंद्र दास का बड़ा बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने 13 पंचों के समर्थन का दावा दोहराया. 5 जुलाई को अखाड़े की बैठक में हटाए जाने की खबरों का उन्होंने खंडन किया और कहा कि अखाड़े में कुल 19 पंच हैं, जिनमें से 13 पंच उनके समर्थन में हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अखाड़े के कुछ पंच उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: 1000 करोड़ का पर्यावरण राहत कोष पड़ा बेकार! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और सीपीसीबी से मांगा जवाब
राम मंदिर ट्रस्ट की आज बड़ी बैठक, नए CEO पर लगेगी मुहर, चढ़ावा चोरी मामले पर भी होगा मंथन
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,