Sport : वनडे वर्ल्ड कप की टीम का ऐलान! हर्षित राणा और ईशान किशन बाहर, भुवी और शमी समेत 5 अनुभवी खिलाड़ियों को मिला चांस #INA

2027 ODI World Cup : आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 अक्टूबर से नवंबर के बीच खेला जाने वाला है. इस वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया जमकर तैयारी कर रही है. भारतीय क्रिकेट टीम 2023 में हुए वनडे वर्ल्ड कप की फाइनलिस्ट टीम है. उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के साथ फाइनल खेला था, जिसमें वो ट्रॉफी जीतने से चुक गई थी. अब साल 2027 में एक बार फिर से भारतीय क्रिकेट टीम के पास ट्रॉफी अपने नाम करने का मौका होगा.
इस बार आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे की मेजबानी में खेला जाने वाला है. इस बार वहां की पिचों पर भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश आने वाली है. वहीं भारतीय गेंदबाजों के लिए भी ये सब आसान नहीं रहने वाली है. ऐसे में इस वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया को अनुभवी और स्किल वाले खिलाड़ियों की जरूरत होगी.
ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और 1983 वर्ल्ड कप विंनिंग टीम के खिलाड़ी रहे रवि शास्त्री ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए अपनी टीम चुन ली है. भारत के पूर्व कोच रह चुके शास्त्री ने टीम इंडिया के 15 सदस्यीय स्क्वाड से हर्षित राणा और ईशान किशन को बाहर किया है. वहीं 5 अनुभवी खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
रवि शास्त्री ने वर्ल्ड कप के लिए चुना टीम इंडिया का स्क्वाड
रवि शास्त्री ने 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की अपनी टीम में मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार की वापसी कराई है. इन दो अनुभवी तेज गेंदबाजों को उन्होंने साउथ अफ्रीका की परिस्थितियों को देखते हुए चुना है. भुवी नई बॉल को स्विंग और सीम करना के लिए जाने जाते हैं. वहीं मोहम्मद शमी के पास तेज गति के साथ-साथ बॉल को अंदर बाहर करने की कला है. ऐसे में ये दोनों ही गेंदबाज वहां की परिस्थितियों में टीम के लिए अहम साबित होंगे.
इसके अलावा रवि शास्त्री ने टीम इंडिया के 15 सदस्यीय स्क्वाड में रविंद्र जडेजा को भी मौका दिया है. इस अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर के साथ रवि ने टीम को बैलेंज देने की कोशिश की है. उनकी सटीक लाइन और लेंथ के आगे बल्लेबाजों का रन बनाना आसान नहीं होता है. वहीं टीम में मोहम्मद सिराज को भी रवि शास्त्री ने जगह दी है. सीरीज के पास अतिरिक्त गति और उछाल मौजूद हैं. इसके अलावा उन्होंने टीम में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी जगह दी है.
रवि शास्त्री के 15 खिलाड़ी
- शुभमन गिल (कप्तान),
- रोहित शर्मा
- विराट कोहली
- श्रेयस अय्यर
- केएल राहुल (विकेटकीपर)
- ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
- यशस्वी जायसवाल
- हार्दिक पांड्या
- अक्षर पटेल
- रवींद्र जडेजा
- जसप्रीत बुमराह
- भुवनेश्वर कुमार
- मोहम्मद सिराज
- मोहम्मद शमी
- कुलदीप यादव
🚨 RAVI SHASTRI PICKS WORLD CUP 2027 INDIA’S SQUAD 🚨 [SPORTS TAK]
1. Shubman Gill
2. Rohit Sharma
3. Virat Kohli
4. Shreyas Iyer
5. KL Rahul
6. Yashasvi Jaiswal
7. Rishabh Pant
8. Hardik Pandya
9. Axar Patel
10. Ravindra Jadeja
11. Jasprit Bumrah
12. Bhuvneshwar Kumar… pic.twitter.com/bPaMneFkvo— Cricket Central (@CricketCentrl) July 21, 2026
रवि शास्त्री ने इन खिलाड़ियों को किया बाहर
रवि शास्त्री ने मौजूद टीम इंडिया के स्क्वाड में से हेड कोच गौतम गंभीर के पसंदीदा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. इसके अलावा टीम से उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को भी बाहर कर दिया है. प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव जैसे तेज गेंदबाजों को भी शास्त्री ने वर्ल्ड कप स्क्वाड से बाहर कर दिया है. वहीं उनकी टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी मौजूद हैं.
ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर है महारिकॉर्ड, जिम्बाब्वे के खिलाफ ऐसा करने ही रच देंगे इतिहास
वनडे वर्ल्ड कप की टीम का ऐलान! हर्षित राणा और ईशान किशन बाहर, भुवी और शमी समेत 5 अनुभवी खिलाड़ियों को मिला चांस
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,