Sport : ये हैं 2026 में सबसे ज्यादा T20 छक्के लगाने वाले टॉप-10 खिलाड़ी, नंबर-2 पर वैभव सूर्यवंशी, नंबर-1 पर विदेशी बल्लेबाज का राज #INA

Most Sixes In T20 2026: टी-20 फॉर्मेट के आने से क्रिकेट की रफ्तार काफी तेज हो गई है. जहां, बल्लेबाज हर गेंद को बाउंड्री पार लगाने को देखता है, तो वहीं गेंदबाज भी काफी आक्रामक अंदाज में गेंदबाजी करते हैं. विश्व क्रिकेट में ऐसे कई बल्लेबाज हैं, जो आजकल छक्के लगाने के लिए मशहूर हैं और अपने बड़े-बड़े शॉट्स से वह दर्शकों को खूब रोमांचित करते हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन टॉप-10 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने इस साल 2026 में अब तक खेले गए मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं. इस लिस्ट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी दूसरे नंबर पर काबिज हैं… तो आइए जानें कि नंबर-1 पर कौन है…

नंबर-10 पर हैं शिमरॉन हेटमायर

साल 2026 में सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 10वें नंबर पर कैरेबियाई स्टार बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर का नाम आता है. हेटमायर ने 2026 में 34 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 57 छक्के और 53 चौके लगाए. इस दौरान उन्होंने 160.95 की स्ट्राइक रेट और 28.85 के औसत से 808 रन बनाए. उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले. उनका हाईएस्ट स्कोर 76* रनों का रहा.

नौवें नंबर पर हैं क्विंटन डी कॉक

इस लिस्ट में नौवें नंबर पर क्विंटन डी कॉक का नाम आता है. डी कॉक ने 2026 में 32 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 58 छक्के लगाए हैं और 75 चौके लगाए हैं. इस दौरान उन्होंने 31 पारियों में 152.31 की स्ट्राइक रेट और 31.72 के औसत से 920 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 2 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं. हाईएस्ट स्कोर 115 रनों का रहा.

नंबर-8 पर काबिज हैं निकोलस पूरन

इस लिस्ट में आठवें नंबर पर वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन का नाम आता है. पूरन ने इस साल अब तक 33 मैच खेले हैं, जिसमें 66 छक्के लगाए हैं और 53 चौके जड़े हैं. पूरन ने 33 पारियों में 142.02 की स्ट्राइक रेट और 28.55 के औसत से 828 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 5 अर्धशतक आए हैं. पूरन का हाईएस्ट स्कोर 106 रनों का रहा है.

सातवें नंबर पर हैं ईशान किशन

साल 2026 में सबसे ज्यादा टी-20 सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सातवें स्थान पर ईशान किशन का नाम आता है. 2026 में अब तक ईशान ने 35 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 69 छक्के लगाए हैं और 130 चौके लगाए हैं. इस दौरान उन्होंने 35 पारियों में 182.58 की स्ट्राइक रेट और 36.25 के औसत से 1269 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 1 शतक और 11 अर्धशतक आए हैं.

6वें नंबर पर हैं मिचेल मार्श

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मिचेल मार्श का नाम साल 2026 में सबसे ज्यादा टी-20 सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 6वें स्थान पर आते हैं. मार्श ने 2026 में 29 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 69 छक्के और 112 चौके लगाए हैं. 29 पारियों में उन्होंने 155.86 की स्ट्राइक रेट और 41.75 के औसत से 1169 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 2 शतक और 7 अर्धशतक निकले हैं.

करनबीर सिंह हैं नंबर-5 पर काबिज

इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के करनबीर सिंह का नाम है. इस खिलाड़ी ने 2026 में अब तक 19 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 71 छक्के लगाए हैं और 64 चौके लगाए हैं. उन्होंने 19 पारियों मेनं 190.16 की स्ट्राइक रेट और 50.75 के औसत से 812 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 4 शतक निकले. उनका हाईएस्ट स्कोर 164 रनों का रहा.

नंबर-4 पर हैं अभिषेक शर्मा

2026 में टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर अभिषेक शर्मा का नाम आता है. अभिषेक ने इस साल अब तक 35 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 74 छक्के लगाए हैं और 105 चौके जड़े हैं. उन्होंने इस दौरान 35 पारियों में 200.37 की स्ट्राइक रेट और 32.30 के औसत से 1066 रन बनाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 135* रनों का रहा है.

रेयान रिकेल्टन तीसरे नंबर पर हैं काबिज

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के रयान रिकेल्टन का नाम आता है. रिकेल्टन ने साल 2026 में अब तक 34 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 76 छक्के और 83 चौके लगाए हैं. 34 पारियों में उन्होंने 168.76 की स्ट्राइक रेट और 36.89 के औसत से 1070 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं. हाईएस्ट स्कोर नाबाद 123 रनों का रहा.

दूसरे नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी

साल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भारतीय स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी दूसरे नंबर पर काबिज हैं. वैभव ने इस साल अब तक 19 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 77 छक्के लगाए हैं और 64 चौके लगाए हैं. ये खिलाड़ी चौकों से अधिक छक्के लगाने के लिए जाना जाता है. इस दौरान वैभव ने 232.38 की स्ट्राइक रेट और 43.05 के औसत से 818 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक भी लगाए.

पहले नंबर पर हैं फिन एलेन

साल 2026 में अब तक खेले गए मुकाबलों में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज फिन एलेन के नाम पर दर्ज है. फिन एलेन ने साल 2026 में अब तक 40 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 90 छक्के और 102 चौके लगाए. 39 पारियों में उन्होंने 191.61 की स्ट्राइक रेट और 34.27 के औसत से 1234 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 5 अर्धशतक लगाए.

यहां देखें टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट

रैंकखिलाड़ीदेशमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेट10050सर्वश्रेष्ठ स्कोरछक्केचौके
1फिन एलेनन्यूजीलैंड4039123434.27191.613512390102
2वैभव सूर्यवंशीभारत191981843.05232.3815101*7764
3रयान रिकेल्टनदक्षिण अफ्रीका3434107036.89168.7624123*7683
4अभिषेक शर्माभारत3535106632.30200.3719135*74105
5करनबीर सिंहऑस्ट्रेलिया191981250.75190.16241647164
6मिचेल मार्शऑस्ट्रेलिया2929116941.75155.862711169112
7ईशान किशनभारत3535126936.25182.5811110369130
8निकोलस पूरनवेस्टइंडीज333382828.55142.02151066653
9क्विंटन डी कॉकदक्षिण अफ्रीका323192031.72152.31261155875
10शिमरॉन हेटमायरवेस्टइंडीज3480828.85160.950476*5753

ये भी पढ़ें: ‘मैंने बीते 4 महीने में बहुत उतार-चढ़ाव देखा…’, वैभव सूर्यवंशी की मासूमियत ने जीता फैंस का दिल, कहा- अपना नेचुरल गेम खेलूंगा

ये हैं 2026 में सबसे ज्यादा T20 छक्के लगाने वाले टॉप-10 खिलाड़ी, नंबर-2 पर वैभव सूर्यवंशी, नंबर-1 पर विदेशी बल्लेबाज का राज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button