Sport : 'वैभव सूर्यवंशी जैसा आज तक कोई नहीं खेला…', 15 साल के खिलाड़ी के मुरीद हुए हरभजन सिंह, तारीफ में कहीं बड़ी-बड़ी बातें #INA

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 23 जुलाई से 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है, जिसमें एक बार फिर सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी. 15 साल के इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड में डेब्यू किया था और अब जिम्बाब्वे में यदि उन्हें मौका मिलता है, तो वह बड़ी पारी खेलकर अपनी टीम को मैच जिताना चाहेंगे. इस सीरीज के शुरू होने से पहले हरभजन सिंह ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान दिया है. उनका कहना है कि जैसी बल्लेबाजी वैभव कर रहे हैं, वैसी उन्होंने पहले न तो कभी देखी है और न ही वैसे गेंदबाज का कभी सामना किया है.

हरभजन सिंह ने की वैभ सूर्यवंशी की तारीफ

हरभजन सिंह ने ‘जियोस्टार’ से बातचीत में कहा कि सूर्यवंशी का अपनी स्वाभाविक शैली पर भरोसा करना आधुनिक क्रिकेट की बदलती सोच को दर्शाता है, जहां खिलाड़ियों को खुलकर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. 

उन्होंने कहा, “आज के युवाओं और पहले के युवाओं में सबसे बड़ा अंतर मीडिया और सोशल मीडिया की पहुंच का है. पहले भी ऐसी चीजें होती थीं, लेकिन आज उन्हें कहीं ज्यादा तवज्जो मिलती है. वैभव सूर्यवंशी आज जिस तरह का खेल दिखा रहे हैं, वैसा पहले कभी किसी ने नहीं किया. वह अविश्वसनीय हैं, बेहद शानदार प्रतिभा हैं. मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी ऐसी प्रतिभा देखी है या उसका सामना किया है.”

राहुल द्रविड़ ने पूछा था क्या करेंगे

हरभजन सिंह ने एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि जब वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स से जुड़े, तब राहुल द्रविड़ उस टीम के कोच थे. “द्रविड़ ने सूर्यवंशी से पूछा, ‘पहली गेंद पर क्या करोगे?’ उसने जवाब दिया, ‘अगर पहली गेंद मेरे शॉट खेलने की पहुंच में होगी, तो मैं उसे स्मैश करूंगा.’ और उसने ठीक वैसा ही किया. अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर उसने शार्दुल ठाकुर के खिलाफ छक्का जड़ा था.”

“मुझे लगता है कि सबसे बड़ा बदलाव यह है कि लोग निडर सोच वाले खिलाड़ियों और उनके अपनी मर्ज़ी से खेलने के अंदाज़ को अपना रहे हैं.”

इंग्लैंड दौरे पर हुआ था वैभव का डेब्यू

इंग्लैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला था. मगर, वह वहां कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे. अपने डेब्यू मैच में वैभव 14 रन बनाकर आउट हो गए. फिर दूसरे मैच में वैभव 13 रन बनाकर आउट हो गए और तीसरे मैच में वह 15 रन बनाकर चलते बने. इस तरह इंग्लैंड सीरीज उनके लिए कुछ खास नहीं रही. ऐसे में अब इस बल्लेबाज को अगर मौका मिलता है, तो वह पूरी कोशिश करेंगे कि वह बड़ी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने में मदद मिले.

हरारे में वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी सबकी नजरें

जिम्बाब्वे के साथ खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. इस मैच में वैभव को खिलाया जा सकता है, क्योंकि इस मैदान पर उनका रिकॉर्ड कमाल का है. उन्होंने अंडर -19 के लिए यहां 7 मैचों की 7 पारियों में 62.71 की औसत से कुल 439 रन बनाए थे, जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए और उनके बल्ले से 41 चौके और 30 छक्के भी निकले थे. ऐसे में हरारे में इस बल्लेबाज से भारतीय खेमे को बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी.

ये भी पढ़ें: ये हैं 2026 में सबसे ज्यादा T20 छक्के लगाने वाले टॉप-10 खिलाड़ी, नंबर-2 पर वैभव सूर्यवंशी, नंबर-1 पर विदेशी बल्लेबाज का राज

'वैभव सूर्यवंशी जैसा आज तक कोई नहीं खेला…', 15 साल के खिलाड़ी के मुरीद हुए हरभजन सिंह, तारीफ में कहीं बड़ी-बड़ी बातें





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button