Sport : 'मैंने 16 साल तक लड़ाई लड़ी और मीडिया…', IPL फाउंडर ललित मोदी ने केस में राहत मिलने के बाद किया भारत लौटने का ऐलान #INA

आईपीएल के फाउंडर और पहले चेयरमैन ललित मोदी को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल ललित मोदी को 21 जुलाई को FEMA केश में कोर्ट से राहत मिल गई. इसके बाद ललित मोदी ने एक बयान जारी कर इस बात का ऐलान किया है कि वो जल्द ही भारत लौट रहे हैं. बता दें कि ललित मोदी 16 साल बाद भारत लौटेंगे.
ललित मोदी को मिली कोर्ट से राहत
ललित मोदी ने एक वीडियो जारी कर कहा, “मैं कल आए फैसले से बहुत खुश हूं. यह सच में एक बहुत अच्छा दिन रहा है. मैंने 16 साल तक लड़ाई लड़ी और मीडिया और बाकी सभी लोगों से जो कुछ भी कहा, वह आखिरकार सच साबित हुआ. मुझे बहुत खुशी है कि ट्रिब्यूनल ने मेरे पक्ष में फैसला सुनाया है. मुझे सिर्फ IPL की भलाई की चिंता थी और किसी चीज की नहीं.
ललित मोदी ने किया भारत लौटने का ऐलान
ललित मोदी ने आगे रहा, “वह मेरे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है. अब वह अध्याय पीछे छूट चुका है, मैं अपनी जिंदगी में आगे बढ़ूंगा और भारत लौटने का इंतजार कर रहा हूं. मैं शायद इस साल के आखिरी या अगले साल की शुरुआत में भारत लौटूंगा. अक्टूबर में मेरी बेटी को बेटा होने वाला है और उम्मीद है कि सब ठीक रहेगा और मैं भारत वापस आ जाऊंगा.”
#WATCH | IPL founder and first chairman Lalit Modi . return . India.
He says, “I’m really happy with the verdict yesterday. It’s really been a great day. 16 years I have fought and whatever I have been saying . the media and . everybody has finally emerged as the truth. I’m… pic.twitter.com/QTN7VkzuEy
— ANI (@ANI) July 22, 2026
FEMA मामले में ललित मोदी को मिली राहत
ललित मोदी पिछले कई सालों से इंग्लैंड में रह रहे हैं. उन्होंने साल 2010 में ही भारत छोड़ दिया था. उन पर टैक्स चोरी, धनशोधन और प्रसारण सौदों में हेरफेर के बड़े-बड़े आरोप लगे थे, जिसके बाद उन्होंने साल 2010 में भारत छोड़ दिया था और लंदन चले गए थे. उन्होंने ही आईपीएल की स्थापना की थी और वह इसके पहले चेयरमैन भी रहे. उन्होंने 3 साल तक चेयरमैन के पद की जिम्मेदारी निभाई. बता दें कि स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स (फोरफीचर ऑफ प्रॉपर्टी) एक्ट (SAFEMA) के तहत अपीलीय ट्रिब्यूनल ने 2009 के IPL साउथ अफ्रीका FEMA मामले में ED के ज्यादातर निष्कर्षों और पेनल्टी को रद्द करके ललित मोदी और अन्य अपीलकर्ताओं को बड़ी राहत दी है.
यह भी पढ़ें: ‘वैभव सूर्यवंशी जैसा आज तक कोई नहीं खेला…’, 15 साल के खिलाड़ी के मुरीद हुए हरभजन सिंह, तारीफ में कहीं बड़ी-बड़ी बातें
'मैंने 16 साल तक लड़ाई लड़ी और मीडिया…', IPL फाउंडर ललित मोदी ने केस में राहत मिलने के बाद किया भारत लौटने का ऐलान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,