Sport : 'खिलाड़ी खुद को बचाने की कोशिश करने…', IND vs ZIM T20I सीरीज से पहले भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कह दी ये बड़ी बात #INA

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई से होगी. सीरीज के पहले मैच में श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत का खाता खोलने की चुनौती होगी. टीम इंडिया पिछले लगभग 1 महीने से विदेशी धरती पर 2 सीरीज खेल चुकी है और दोनों में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है. ऐसे में अब टीम इंडिया अय्यर की कप्तानी में अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी.  जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज शुरू होने से एक दिन पहले हुए प्रेस कॉमफ्रेंस में कप्तान श्रेयस अय्यर ने कई सवालों के जवाब दिए और बड़ी बात कही है. 

कप्तान श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को लेकर दी यह नसीहत

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में गेंदबाजों को लेकर बड़ा बयान दिया है. अय्यर ने कहा कि गेंदबाजों को बिना डर के खेलना चाहिए. कप्तान का मानना है कि खिलाड़ियों के मन में फेल होने के डर के कारण उनका स्वाभाविक खेल प्रभावित होता है. इसके अलावा अय्यर ने गेंदबाजों की आलोचना को लेकर भी अपनी बात रखी है.

गेंदबाजों को मन से डर निकाल देना चाहिए – श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि उन्हें फेल से डरना चाहिए. जब आपके दिमाग में पीछे ऐसे विचार होते हैं, तब आप खुद को बचाने के लिए खेलते हैं. जब आपके मन में फेल होने का डर नहीं होता, तब आप खुद से अपना बेस्ट सर्वश्रेष्ठ कर सकते हैं. मुझे यह संदेश देना है कि बाहर जो बातें हो रही हैं, लोग क्या कहेंगे, यह सीरीज उतार-चढ़ाव वाली रही, हमें उस बारे में ज्यादा नहीं सोचना है. हमें इस समय में बने रहना है.

भारतीय टीम की पिछली 2 टी20 सीरीज किसी बुरे सपने से कम नहीं रहीं. आयरलैंड के खिलाफ पहली बार टीम इंडिया को टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा. 2 टी20 मैचों की सीरीज में आयरलैंड ने भारत को हराया. पहली बार भारत को टी20 में आयरलैंड से हार मिली. इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर भी टीम इंडिया का यही हाल रहा. पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जिसके बाद लगातार 4 टी20 मैचों में भारत को हराकर इंग्लैंड ने 4-0 से सूपड़ा साफ किया. टीम इंडिया को पहली बार इंग्लैंड की धरती पर टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा. ऐसे में अब जिम्बाब्वे सीरीज से टीम इंडिया वापसी करना चाहेगी. 

जिम्बाब्वे ने सीरीज शुरू होने से एक दिन पहले किया स्क्वाड का ऐलान

भारत और जिम्बाब्वे के पहला मैच 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. इस मैच से ठीक एक दिन पहले जिम्बाब्वे ने अपनी टीम का ऐलान किया. स्क्वाड में 15 खिलाड़ियों को जगह मिली है. जिम्बाब्वे की टीम सिकंदर रजा की कप्तानी में खेलने उतरेगी. जिम्बाब्वे की टीम में ब्लेसिंग मुजरबानी जैसे तेज गेंदबाजों का शामिल किया गया है. इसके अलावा ब्रायन बेनेट और ब्रैड इवांस जैसे खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं. 

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का स्क्वाड

सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, बेन करन, ब्रैड इवांस, वेस्ली मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामहुरी, मिल्टन शुम्बा, तफादजवा त्सिगा.

जिम्बाब्वे सीरीज के लिए भारत का टी20 स्क्वाड 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर).

यह भी पढ़ें:  ‘इंग्लैंड के लोग IPL से नफरत करने का…’, इंग्लिश प्लेयर्स के सामने दिनेश कार्तिक ने आलोचना करने वालों की लगाई क्लास

'खिलाड़ी खुद को बचाने की कोशिश करने…', IND vs ZIM T20I सीरीज से पहले भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कह दी ये बड़ी बात





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button