Sport : कुलदीप यादव को नहीं मिला टीम इंडिया में मौका तो विदेश में खेलने का किया फैसला, इस टीम से जुड़े #INA

Kuldeep Yadav: भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला था. टीम में रहने के बावजूद कुलदीप को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज हार के बाद कुलदीप को नहीं खिलाने पर काफी सवाल खड़े हुए थे. लेकिन अब कुलदीप ने एक बड़ा फैसला किया है. वह अब काउंटी चैंपियनशिप में खेलते नजर आएंगे.
काउंटी चैंपियनशिप में खेलेंगे कुलदीप यादव
कुलदीप यादव ने काउंटी चैंपियनशिप में खेलने का फैसला किया है, जिसकी शुरुआत 24 जुलाई से होगी और यह 2 अगस्त तक खेला जाएगा. कुलदीप उनके घरेलू वन-डे कप टूर्नामेंट में यॉर्कशायर की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे. इसके अलावा, कुलदीप काउंटी चैंपियनशिप में भी यॉर्कशायर के लिए 3 मुकाबले खेलेंगे. अगले महीने अगस्त में होने वाले श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान होना अभी बाकी है. ऐसी संभावना है कि इस टेस्ट सीरीज में कुलदीप को स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है. ऐसे में कुलदीप वापस देश लौटेंगे और उसके बाद काउंटी चैंपियनशिप खेलने के लिए दोबारा वापस जाएंगे.
🚨 KULDEEP YADAV TO YORKSHIRE 🔥
– Kuldeep will play 5 One Day Cup matches & 3 County matches in this season.
Great decision by Kuldeep, . find the place in the Indian team. pic.twitter.com/WlUAFkJNLF
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 22, 2026
इंग्लैंड दौरे पर कुलदीप यादव को नहीं खिलाने पर उठे थे सवाल
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कुलदीप यादव को खेलने का मौका नहीं मिला था. लॉर्ड्स में खेले गए डिसाइडर मैच में वाशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के बावजूद कुलदीप को नहीं खिलाया गया था और टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था. भारतीय गेंदबाजों के सामने इंग्लिश टीम ने 387 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया था, जिसके बाद कई दिग्गजों ने टीम मैनेजमेंट और हेड कोच गौतम गंभीर के फैसले पर सवाल उठाए थे.
मुझे इंग्लिश हालात में खेलना काफी पसंद – कुलदीप यादव
अब कुलदीप यादव ने काउंटी चैंपियनशिप में यॉर्कशायर की तरफ से खेलने का फैसला किया है. अपने इस फैसले को लेकर कुलदीप ने कहा कि इंग्लिश हालात में खेलने की चुनौती हमेशा से मुझे पसंद रही है और मैनेजमेंट से बात करने के बाद, मैं टीम के साथ जुड़ने के लिए बहुत उत्साहित हूं. बता दें कि कुलदीप ने अब तक तीन बार इंग्लैंड का दौरा किया है. इस दौरान उन्हें टेस्ट फॉर्मेट में सिर्फ एक मुकाबला खेलने का मौका मिला है, जो साल 2018 में खेला गया था. उस मैच में उन्होंने सिर्फ 9 ओवर की बॉलिंग की थी.
🚨 Kuldeep Yadav . play for Yorkshire!
The Indian spinner will play 5 One-Day Cup matches, before returning . Headingley for 3 of the final-four County Championship fixtures in September ✅ pic.twitter.com/wRQRp9CY9b
— Cricbuzz (@cricbuzz) July 22, 2026
सचिन-युवराज के क्लब का बनेंगे हिस्सा
बता दें कि बीसीसीआई भारतीय खिलाड़ियों को विदेशी लीग में खेलने का मौका नहीं देती है. हालांकि, इंग्लैंड के काउंटी क्लब में कई भारतीय खिलाड़ी खेल चुके हैं. यॉर्कशायर टीम का कई भारतीय प्लेयर्स हिस्सा रह चुके हैं. सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह भी काउंटी क्रिकेट खेल चुके हैं. इसके अलावा, मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा भी इसका हिस्सा बन चुके हैं. पिछले साल 2025 में बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने यॉर्कशायर के साथ करार किया था, लेकिन बाद में निजी कारणों के चलते उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था. अब कुलदीप यादव इसका हिस्सा बनेंगे. कुलदीप 5वें भारतीय खिलाड़ी होंगे जो यॉर्कशायर की ओर से खेलेंगे. अब काउंटी चैंपियनशिप में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है, यह देखने वाली बात होगी। सभी की नज़र इस पर रहेगी.
यह भी पढ़ें: वनडे रैंकिंग के टॉप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में शामिल 3 भारतीय नाम, कप्तान के पास है नंबर-1 बनने का मौका
कुलदीप यादव को नहीं मिला टीम इंडिया में मौका तो विदेश में खेलने का किया फैसला, इस टीम से जुड़े
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,