यूपी – जिंदगी भर का गम दे गया हादसा: ताई की अंत्येष्टि के लिए बांस काटने गए भतीजे की करंट से मौत, परिजन बेहाल – INA

अछल्दा के साजनपुर गांव में मंगलवार रात बुजुर्ग ताई के निधन के बाद अंत्येष्टि के लिए बांस काटने गए भतीजे की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिवार में एक साथ दो मौतों से परिजन बेहाल हो गए। ताई का अंतिम संस्कार रोक कर परिजन भतीजे का पोस्टमार्टम कराने चले गए।


मामला गांव साजनपुर का है। यहां की चमेली देवी (80) का मंगलवार रात बीमारी के चलते निधन हो गया। बुधवार सुबह उनका अंतिम संस्कार करने की तैयारी की गई। इसके लिए गांव के कुछ लोगों के साथ चमेली देवी का पारिवारिक भतीजा कमल सिंह (22) दोपहर करीब 12 बजे नहर पटरी पर बांस काटने गया था। बताया जा रहा है कि जैसे ही उसने बांस को झुकाकर काटा, वहां ऊपर से निकली 11 हजार वोल्ट की बिजली की एचटी लाइन से बांस टकरा गया। इससे करंट उतरते ही कमल सिंह चपेट में आ गया।


Credit By Amar Ujala

Back to top button