Sports- CWG 2026: 2022 में कॉमनवेल्थ गेम्स का हिस्सा था क्रिकेट, भारत ने जीता था रजत; पर इस बार क्यों बाहर हुआ यह खेल? -#INA

स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में 23 जुलाई से शुरू हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में क्रिकेट दिखाई नहीं देगा। यह फैसला कई खेल प्रेमियों के लिए हैरानी भरा है, क्योंकि पिछले संस्करण यानी बर्मिंघम 2022 में महिला क्रिकेट को शामिल किया गया था और भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया था। हालांकि इस बार न पुरुष क्रिकेट और न ही महिला क्रिकेट को प्रतियोगिता का हिस्सा बनाया गया है।