Sport : 'वो तेज बल्लेबाजी नहीं करते, मैं निराश हूं…' विराट कोहली पर पूर्व क्रिकेटर ने दिया ऐसा बयान हो गया वायरल, जानिए क्या कहा? #INA

Virat Kohli : विराट कोहली भारत के लिए अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं. लेकिन एक समय ऐसा था, जब विराट भारतीय क्रिकेट टीम के लिए तीन फॉर्मेट में कप्तानी संभालते थे. वो टीम इंडिया के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 में कप्तान थे. इसके बाद रोहित शर्मा को वनडे और टी20 की कप्तानी दी गई. विराट ने फिर टेस्ट कप्तानी भी छोड़ दी और रोहित शर्मा को तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया का कप्तान बना दिया गया. इसके साथ ही विराट कोहली ने 2024 में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया. वहीं उन्होंने 2025 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया.

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर मदन लाल ने अब विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म कड़क से बात करते हुए कहा है कि, विराट कोहली ने जल्दी ही कप्तानी छोड़ दी. वो कुछ और सालों तक टीम इंडिया की कप्तानी का भार संभाल सकते थे. इसके साथ ही उन्होंने मदन लाल उनके खेल पर भी बड़ी बात कही है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.

मदन लाल ने विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान

मदन लाल ने कहा कि, ‘मुझे विराट को लेकर थोड़ी निराशा है क्योंकि उनमें अभी भी बहुत टेस्ट क्रिकेट बाकी था. विराट ने इंडियन क्रिकेट को एक नई दिशा दी. वह अग्रेसन लेकर आए और टीम को दिखाया कि कैसे जीतना है. लेकिन मुझे नहीं पता कि विराट के साथ क्या हुआ. मुझे नहीं पता कि उस समय सिलेक्टर कौन था लेकिन मुझे लगता है कि, उन्होंने गलती की. उन्हें कैप्टन बने रहने देना चाहिए था. यह मेरी पर्सनल राय है. मुझे लगता है कि उनके बीच कुछ कम्युनिकेशन गैप था क्योंकि मेरे हिसाब से विराट अगले दो या तीन साल तक कैप्टन बने रह सकते थे’.

विराट के अग्रेसन पर मदन लाल ने बोली बड़ी बात 

मदन लाल ने आगे कहा कि, ‘विराट कोहली उन सबसे समझदार क्रिकेटरों में से एक हैं जिन्हें मैंने अपने जीवन में देखा है. वह खेल को पढ़ते हैं, परिस्थितियों को समझते हैं और उसी के अनुसार फैसला लेते हैं. लोग कहते थे कि विराट तेज बल्लेबाजी नहीं करते, लेकिन बात सिर्फ रन गति की नहीं होती, जब टीम के तीन विकेट जल्दी गिर जाएं. तब जिम्मेदारी के साथ खेलना पड़ता है. विराट हमेशा मैच की स्थिति को समझकर वही करते हैं जो टीम को चाहिए होता है’.

विराट कोहली का अंतरराष्ट्रीय करियर

विराट कोहली भारत के सबसे बड़े और महान क्रिकेटर्स में से एक हैं. सचिन तेंदुलकर के बाद उनके नाम देश के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी है. विराट कोहली ने भारत के लिए अब तक कुल 562 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 28,359 रन बनाए हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए 85 शतक लगाए हैं. 

प्रारूपमैचपारियांरनसर्वोच्च स्कोरऔसतस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतकचौकेछक्के
टेस्ट1232109,230254*46.9055.6030311,02730
वनडे31430214,94118358.6094.0054791,389171
टी20 अंतरराष्ट्रीय1251174,188122*48.70137.00138369124

ये भी पढ़ें : विराट कोहली और केएल राहुल के बाद आज अभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास, जिम्बाब्वे के खिलाफ ये बड़ा रिकॉर्ड करेंगे अपने नाम

'वो तेज बल्लेबाजी नहीं करते, मैं निराश हूं…' विराट कोहली पर पूर्व क्रिकेटर ने दिया ऐसा बयान हो गया वायरल, जानिए क्या कहा?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button