Sport : भारत की धमाकेदार शुरुआत! कॉमनवेल्थ गेम्स में पहला मेडल पक्का, ओपनिंग सेरेमनी से पहले लवलीना का धमाल #INA

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की शुरुआत भारत के लिहाज से अच्छी रही है. इवेंट की ओपनिंग सेरेमनी भी नहीं हुई थी और भारत ने अपने पहले मेडल को कंफर्म कर लिया. जी हां, ओपनिंग सेरेमनी होने से पहले ही भारत के पास जश्न मनाने की वजह मिल गई है. गुरुवार, 23 जुलाई को बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं की 75kg कैटेगरी के सेमीफाइनल में सीधी जगह बनाकर देश के लिए अपना मेडल पक्का कर लिया. वह ऐसा करने वाली देश की पहली खिलाड़ी बन गईं.
सेमीफाइनल में पहुंचीं लवलीना बोरगोहेन
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की शुरुआत आज 23 जुलाई से हुई है, जिसकी ओपनिंग सेरेमनी से पहले ही भारत ने पहला मेडल पक्का कर लिया. बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं की 75kg कैटेगरी के सेमीफाइनल में सीधी जगह बनाकर देश के लिए अपना मेडल पक्का कंफर्म कर दिया है.
ओलंपिक मेडलिस्ट को अपनी कैटेगरी में फाइनल-4 में ‘बाय’ (bye) मिला, जिसका मतलब है कि उनका ब्रॉन्ज मेडल पक्का हो गया है. कॉमनवेल्थ गेम्स के बॉक्सिंग फ़ॉर्मेट के तहत, सेमीफाइनल में हारने वाले दोनों खिलाड़ियों को ब्रॉन्ज मेडल मिलता है. इसका मतलब है कि ग्लासगो में रिंग में उतरने से पहले ही लवलीना का पोडियम पर जगह बनाना तय हो गया है.
31 जुलाई को होगा
अब, लवलीना बोरगोहेन 31 जुलाई को T.K.B.P. ताफाकी के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगी, जिसमें गोल्ड मेडल के मुकाबले में जगह बनाने का दांव लगा होगा. अगर वह वहां जीत दर्ज करती हैं, तो भारतीय बॉक्सर को फाइनल पहुंच जाएगी और उनके पास गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम करने का मौका होगा. जबकि हारने पर भी उन्हें वह ब्रॉन्ज मेडल मिलेगा जो उन्होंने पहले ही पक्का कर लिया है.
लवलीना सेमीफाइनल तक कैसे पहुंचीं?
महिलाओं की 75kg मिडिलवेट कैटेगरी में नंबर 1 सीडेड लवलीना, पांच बॉक्सरों के ग्रुप में ‘बाय’ मिलने के बाद सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गईं. इस डिवीज़न में केवल पांच एथलीट हिस्सा ले रहे थे, जिनमें से तीन (भारतीय समेत) को सीधे सेमीफ़ाइनल में जगह मिली, जबकि बाकी दो खिलाड़ी एकमात्र क्वार्टर-फाइनल मुकाबला खेलेंगे.
यह भारत के लिए एक अच्छी खबर है क्योंकि इससे इस बार 30 मेडल का आंकड़ा पार करने की उम्मीदें बढ़ेंगी। पिछली बार बर्मिंघम में भारत ने 61 मेडल जीते थे, लेकिन ग्लासगो में इवेंट्स की संख्या घटाकर सिर्फ़ 10 कर दिए जाने के कारण, यह शक था कि क्या देश चार साल पहले जैसा प्रदर्शन दोहरा पाएगा.
लवलीना बोरगोहेन की उपलब्धियां
- टोक्यो ओलंपिक 2020 में 69 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीतकर ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की दूसरी महिला मुक्केबाज बनीं
- IBA महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2023 (75 किग्रा) में स्वर्ण पदक जीतकर विश्व चैंपियन बनीं.
- एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक जीता.
- एशियन गेम्स 2023 में रजत पदक अपने नाम किया.
- विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2018 में कांस्य पदक जीता.
- विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2019 में लगातार दूसरी बार कांस्य पदक जीता.
- अर्जुन पुरस्कार (2020) से सम्मानित हुईं.
- मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (2021) से सम्मानित हुईं.
- असम की पहली महिला ओलंपियन और ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनीं.
- कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के लिए पदक पक्का किया.
ये भी पढ़ें: EXPLAINER: गोल्ड मेडल क्या सचमुच पूरा सोने का बना होता है? कीमत, वजन सहित जानें हर छोटी-बड़ी जानकारी
भारत की धमाकेदार शुरुआत! कॉमनवेल्थ गेम्स में पहला मेडल पक्का, ओपनिंग सेरेमनी से पहले लवलीना का धमाल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,