Sport : IND VS ZIM: टॉस जीतकर भारत ने चुनी गेंदबाजी, जिम्बाब्वे पहले करेगी बैटिंग, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11 #INA

IND VS ZIM Toss Update: भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस के लिए जब सिक्का उछला, तो भारत के पक्ष में गिरा. जहां, टॉस जीतकर भारतीय टीम ने गेंदबाजी करने का फैसला किया है. नतीजन, जिम्बाब्वे की टीम पहले गेंदबाजी करने मैदान पर उतरेगी. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में किन्हें मौका मिला है.
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. जहां, टॉस पर कप्तान ने बताया कि अशोक शर्मा को डेब्यू कैप सौंपी जा रही है. अय्यर ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे. मैं यहां पहली बार आया हूं, इसलिए मुझे नहीं पता कि पिच कैसा खेलेगी. लेकिन प्रैक्टिस पिच और साइड वाली प्रैक्टिस पिच को देखकर लगता है कि वहां अच्छा बाउंस था. तो निश्चित रूप से, यह एक अहम बात है.
A special moment ahead of the series opener in Harare!
Congratulations . Ashok Sharma, who is all set . make his #TeamIndia Debut 👏👏
Follow the match ▶️ https://t.co/NKa0znQQ3H#ZIMvIND pic.twitter.com/veS4gEKdom
— BCCI (@BCCI) July 23, 2026
क्या बाउंस मिलेगा? इसके जवाब में कप्तान अय्यर ने कहा, “मुझे नहीं पता कि पिच कैसा खेलेगी, लेकिन उम्मीद है कि बाउंस मिलेगा.
जिम्बाब्वे के बारे में कहा, बिल्कुल, वे पिछले कुछ सालों से शानदार खेल रहे हैं, खासकर वर्ल्ड कप में जिस तरह से उन्होंने खेला. वह देखने में बहुत अच्छा था. बल्लेबाज और गेंदबाज अपनी ताकत का सही इस्तेमाल कर रहे थे. यह कमाल का था.
टीम कॉम्बिनेशन के बारे में कप्तान ने कहा, “हम तीन तेज गेंदबाजों और एक स्पिनर के साथ उतर रहे हैं.”
सिकंदर रजा ने क्या कहा?
सिकंदर रजा ने कहा, मुझे नहीं लगता कि यह हरारे स्पोर्ट्स क्लब की आम पिच जैसी है. शुरुआत में पिच से थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह अधिक देर तक रहेगी. मुझे लगता है कि इस पिच पर काफी रन बन सकते हैं और उम्मीद है कि हम अच्छा स्कोर खड़ा कर पाएंगे.
बांग्लादेश के खिलाफ पिछली T20I सीरीज के बारे में कहा, सच कहूं तो, बहुत सी अच्छी बातें रहीं और जैसा कि मैंने कहा, दबाव में भी भले ही नतीजे हमारे पक्ष में नहीं रहे, लेकिन कई सकारात्मक पहलू रहे, खासकर जिस तरह से हमारे गेंदबाजों ने प्रदर्शन किया. बुलावायो में भी, थोड़ी धीमी पिच पर, हमारे टॉप-3 बल्लेबाजों ने ही ज्यादातर रन बनाए थे. तो उम्मीद है कि निचले और मध्य क्रम के बल्लेबाज भी योगदान देंगे और रन बनाने की कोशिश करेंगे और हमारे गेंदबाज़ इसी तरह अच्छा प्रदर्शन करते रहेंगे और मुझे पूरा यकीन है कि इसके बाद एक बहुत अच्छा मैच होगा.
टीम कॉम्बिनेशन के बारे में कहा, चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर. न्यामहूरी अपना T20I डेब्यू कर रहे हैं – जिसका लंबे समय से इंतज़ार था और बेन करन भी अपना डेब्यू कर रहे हैं.
🚨 Toss and Team Update 🚨#TeamIndia elect . bowl in the 1st T20I against Zimbabwe
A look at our Playing XI 💪
Follow the match ▶️ https://t.co/NKa0znQQ3H#ZIMvIND pic.twitter.com/w5wD1vCpV8
— BCCI (@BCCI) July 23, 2026
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम: ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी
भारतीय क्रिकेट टीम: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव
ये भी पढ़ें: EXPLAINER: गोल्ड मेडल क्या सचमुच पूरा सोने का बना होता है? कीमत, वजन सहित जानें हर छोटी-बड़ी जानकारी
IND VS ZIM: टॉस जीतकर भारत ने चुनी गेंदबाजी, जिम्बाब्वे पहले करेगी बैटिंग, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,