Sport : स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर सचिन तेंदुलकर ने किया ट्टीट, जानें क्या कहा #INA

Sachin Tendulkar on Students Protest: भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने दिल्ली के जंतर-मंतर और देशभर में हो रहे छात्र प्रदर्शन को लेकर अपना बयान जारी किया है। इस वक्त NEET पेपर लीक को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. इतना ही नहीं, अब देशभर में भी पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं. इस पर सचिन तेंदुलकर ने एक लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की है. वहीं, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
सचिन तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है. सचिन ने अपने पोस्ट में लिखा, “मेरे पिता एक प्रोफेसर थे. वह कई युवा छात्रों के गुरु और मार्गदर्शक थे. उन्होंने शुरुआत में ही मुझे जो एक सबक सिखाया था, वह था, “असफलता ठीक है, धोखाधड़ी नहीं. कभी भी शॉर्टकट मत अपनाओ. समाज के वयस्कों के रूप में, हमारी जिम्मेदारी संस्कृति को आकार देने की है. जो समाज प्रयास के बजाय परिणामों को प्राथमिकता देता है, वह योग्यता से ऊपर शॉर्टकट को चुनेगा.
सचिन ने आगे लिखा, “आज, जब छात्र निराश महसूस करते हैं कि उनकी कड़ी मेहनत का फल उन्हें नहीं मिला, तो यह स्वाभाविक है. सामूहिक रूप से, हम सभी को मिलकर यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम करना चाहिए कि वे फिर कभी ऐसा महसूस न करें. युवा भारत सपनों और ऊर्जा से भरा हुआ है. वे हमारी सफलता का ईंधन हैं. एक समाज के रूप में, माता-पिता, शिक्षकों, दोस्तों, रिश्तेदारों, स्कूलों और प्रशासकों सहित हम सभी की एक बड़ी ज़िम्मेदारी है और यह सुनिश्चित करने में अलग-अलग भूमिकाएं निभानी हैं कि हमारे युवा प्रोत्साहित और ऊर्जावान बने रहें. हमें एक ऐसी संस्कृति का निर्माण करना चाहिए जहां कड़ी मेहनत को पुरस्कृत किया जाए, ईमानदारी को बढ़ावा दिया जाए और मेरिट की जीत हो. मुझे पूरा विश्वास है कि हम सभी ऐसे समाधान खोज लेंगे जो हमारे बच्चों के भविष्य को मजबूत करेंगे और उनकी आकांक्षाओं को सुरक्षित रखेंगे. जय हिंद! “
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) July 23, 2026
यह भी पढ़ें: IND vs ZIM: ‘मैं इससे ज्यादा खुश नहीं हो…,’ बतौर कप्तान मिली पहली जीत पर क्या बोले गए श्रेयस अय्यर
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर सचिन तेंदुलकर ने किया ट्टीट, जानें क्या कहा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,