यूपी – 9वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम: मेहंदी से प्रेमी का नाम हाथ पर लिख किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान – INA

हरदोई में शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कक्षा नौ की छात्रा ने प्रेमी का नाम मेहंदी से हाथ में पर लिखकर बुधवार शाम घर में ही फंदा लगा लिया। फंदे से उतारकर परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान आधीरात के बाद पौने तीन बजे उसकी मौत हो गई।
एक गांव निवासी शख्स खेती करते हैं। उनकी बेटी (15) पड़ोस में ही स्थित एक गांव के इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। पांच भाई बहनों में चौथे नंबर की किशोरी के मोबाइल पर बुधवार शाम गांव निवासी युवक का फोन आया था। फोन किशोरी की बड़ी बहन ने उठाया। पिता ने बताया कि फोन करने वाले युवक ने शकरकंद के पौधे मांगे। इस पर किशोरी की बड़ी बहन ने कहा कि इसके लिए माता पिता से बात करो। दावा है कि इसी दौरान फोन पर ही किशोरी की बड़ी बहन और युवक के बीच कहासुनी हो गई।