खबर शहर , Agra News: कैंट से कोलकाता के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू – INA

आगरा । आगरा कैंट और कोलकाता के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेन संख्या 01911 आगरा कैंट–कोलकाता स्पेशल प्रत्येक बृहस्पतिवार से 24 सितंबर तक संचालित होगी। यह ट्रेन तड़के 3:40 बजे आगरा कैंट से रवाना हुई। शुक्रवार सुबह 7:25 बजे कोलकाता पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 01912 प्रत्येक कोलकाता से सुबह 4:05 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 8 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। ट्रेन में 19 कोच लगाए गए हैं।