खबर शहर , Agra News: आगरा की डॉ. किरण को मिली अंतरराष्ट्रीय रेफरी की जिम्मेदारी – INA

आगरा। आगरा की अंतरराष्ट्रीय पेंचक सिलाट रेफरी एवं खेल प्रशासक डॉ. किरण कश्यप को हैदराबाद में 23 से 30 जुलाई तक आयोजित होने वाले 11वें अखिल भारतीय पुलिस क्लस्टर खेलों की पेंचक सिलाट प्रतियोगिता के लिए अंतरराष्ट्रीय रेफरी नियुक्त किया गया है। देश की प्रतिष्ठित पुलिस खेल प्रतियोगिताओं में शामिल इस आयोजन में विभिन्न राज्यों की पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। उनकी इस उपलब्धि से आगरा और उत्तर प्रदेश के खेल जगत में खुशी का माहौल है।



Credit By Amar Ujala

Back to top button