Sport : अपनी पहली इंटरनेशनल फिफ्टी लगाने के बाद मैदान पर कब उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें तारीख समेत सभी डिटेल्स #INA

IND vs ZIM 2nd T20I: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज जारी है. सीरीज का पहला मैच 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया. इस मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया। बता दें कि टीम इंडिया को पिछले 7 टी20 मैचों के बाद पहली जीत मिली है. इस मैच में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अर्धशतक लगाया. तो चलिए अब जानते हैं कि वैभव सूर्यवंशी मैदान पर कब उतरेंगे और भारत बनाम जिम्बाब्वे का दूसरा टी20 मैच कब खेला जाएगा.
कब और कहां खेला जाएगा भारत और जिम्बाब्वे का दूसरा टी20 मैच
भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मैच 25 जुलाई को खेला जाएगा. यह मैच भी हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. यह मुकाबला भी भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. भारत यह मैच जीतता है तो बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर की यह पहली टी20 सीरीज जीत होगी.
25 जुलाई को मैदान पर फिर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी अब 25 जुलाई को मैदान पर जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में खेलने उतरेंगे. इस मैच में वैभव ही अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करते नजर आएंगे. इस सीरीज के लिए संजू सैमसन को टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है, जिसके बाद वैभव को ओपनिंग करने का मौका मिल रहा है. उम्मीद है कि इस युवा बल्लेबाज ने जिस अंदाज में पहले मैच में बल्लेबाजी की है, उसी तरीके से दूसरे मैच में भी करें और एक बड़ी पारी खेलें.
Maiden international fifty 👏
Vaibhav Sooryavanshi becomes the youngest batter ever . score a T20I half-century 🫡
Follow the match ▶️ https://t.co/NKa0znQQ3H#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/aUWiBE9FLz
— BCCI (@BCCI) July 23, 2026
मयंक यादव ने की घातक गेंदबाजी
भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच भी हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया. इस मैच में भारतीय गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट पर सिर्फ 125 रनों पर रोक दिया. करीब 2 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज मयंक यादव ने शानदार गेंदबाजी की, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला. मयंक ने मैच की पहली ही गेंद पर विकेट चटकाने का काम किया था. मयंक ने इस मैच में अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए. इसके अलावा प्रिंस यादव ने भी 19 रन देकर 2 विकेट लिए.
Blowing through the top order early on 🔥
Mayank Yadav is awarded the Player of the Match for an outstanding powerplay spell on his comeback 🌟
Scorecard ▶️ https://t.co/NKa0znQQ3H#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/XPWQWbf47i
— BCCI (@BCCI) July 23, 2026
पहले टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी ने खेली अर्धशतकीय पारी
जवाब में टीम इंडिया ने सिर्फ 13.2 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर लक्ष्य का आसानी से हासिल कर लिया. वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 19 गेंदों पर 50 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों पर फिफ्टी जड़ दी. बता दें कि इसी के साथ वैभव सूर्यवंशी टी20 इंटरनेशनल में अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. वो अपना सिर्फ चौथा टी20I मैच खेल रहे थे. अब जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरा टी20 मैच वैभव का पांचवा टी20 इंटरनेशनल मैच होगा. अब देखने वाली बात होगी कि जिम्बाब्वे दौरे पर बचे दोनों मैचों में वैभव का प्रदर्शन कैसा रहता है. फैंस की इसपर नजर रहेगी.
यह भी पढ़ें: IND vs ZIM: ‘मैं इससे ज्यादा खुश नहीं हो…,’ बतौर कप्तान मिली पहली जीत पर क्या बोले गए श्रेयस अय्यर
अपनी पहली इंटरनेशनल फिफ्टी लगाने के बाद मैदान पर कब उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें तारीख समेत सभी डिटेल्स
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,