Sport : वैभव सूर्यवंशी से पहले 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक लगा चुका है ये बल्लेबाज, क्या नाम जानते हैं आप? #INA

Vaibhav Sooryavanshi: जिम्बाब्वे के साथ खेली जा रही टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने अर्धशतक लगाया. इसी के साथ 15 साल के वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट में फिफ्टी लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए. मगर, क्या आपको मालूम है कि वैभव सूर्यवंशी के इस अर्धशतक से कई साल पहले ही एक खिलाड़ी ने 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में ये कारनामा किया था. मगर, फिर भी सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम पर ही दर्ज है.
15 साल की उम्र में किसने लगाई फिफ्टी?
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से पहले नेपाल के एक खिलाड़ी ने महज 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक लगाया था. उस खिलाड़ी का नाम है कुशल मुल्ला. जी हां, नेपाल के कुशल मुल्ला ने 8 फरवरी 2020 में ये कारनामा किया था. उन्होंने यूएस के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में ये ऐतिहासिक फिफ्टी लगाई थी. तब उनकी उम्र 15 साल 340 दिन थी.
वैभव सूर्यवंशी के नाम हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड
A 1️⃣9️⃣-ball blitz that goes straight into the history books 📖
A record breaking knock from Vaibhav Sooryavanshi 🔥#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/mlFK05CW7L
— BCCI (@BCCI) July 23, 2026
जिम्बाब्वे के साथ खेले गए पहले टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और महज 18 गेंदों में अर्धशतक लगा दिया. इसी के साथ वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. अब आप सोच रहे होंगे कि जब कुशल मुल्ला और वैभव सूर्यवंशी, दोनों ने ही 15 साल की उम्र में ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक लगाया, तो आखिर ये वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव से नाम कैसे हो गया? आपको बता दें, जब कुशल ने फिफ्टी लगाई थी, तब उनकी उम्र 15 साल 340 दिन थी, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल 118 दिन की उम्र में ये कारनामा किया है.
Maiden international fifty 👏
Vaibhav Sooryavanshi becomes the youngest batter ever . score a T20I half-century 🫡
Follow the match ▶️ https://t.co/NKa0znQQ3H#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/aUWiBE9FLz
— BCCI (@BCCI) July 23, 2026
सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
वैभव सूर्यवंशी 15 साल 118 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाकर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. लिस्ट में दूसरे स्थान पर कुशल मुल्ला हैं, जिन्होंने 15 साल 340 दिन की उम्र में फिफ्टी लगाई थी. तीसरे स्थान पर जिब्राल्टर के लुइस ब्रूस हैं, जिन्होंने 16 साल 56 दिन की उम्र में ये कारनामा किया था. लुइस ब्रूक चौथे स्थान पर भी हैं, क्योंकि उन्होंने 16 साल 57 दिन में एक और फिफ्टी लगाई थी. इंडोनेशिया के कविन चड्ढा लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं, जिन्होंने 16 साल 76 दिन की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में फिफ्टी लगाई थी.
| रैंक | खिलाड़ी | देश | उम्र |
|---|---|---|---|
| 1 | वैभव सूर्यवंशी | भारत | 15 साल 118 दिन |
| 2 | कुशल मुल्ला | एस्टोनिया | 15 साल 340 दिन |
| 3 | लुइस ब्रूस | जिब्राल्टर | 16 साल 56 दिन |
| 4 | लुइस ब्रूस | जिब्राल्टर | 16 साल 57 दिन |
| 5 | कविन चड्ढा | इंडोनेशिया | 16 साल 76 दिन |
टी20 इंटरनेशनल में अपनी पहली फिफ्टी लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
- 15 साल 118 दिन – वैभव सूर्यवंशी (भारत) बनाम ज़िम्बाब्वे, हरारे, 2026
- 16 साल 56 दिन – लुईस ब्रूस (जिब्राल्टर) बनाम माल्टा, अलबेरिया, 2021
- 16 साल 76 दिन – कविन चड्ढा (इंडोनेशिया) बनाम स्वीडन, बाली, 2026
- 16 साल 89 दिन – अलुसीन तुरे (सिएरा लियोन) बनाम घाना, बेनोनी, 2023
- 16 साल 118 दिन – तेनजिन राबगे (भूटान) बनाम चीन, कुआलालंपुर, 2023
- 17 साल 296 दिन – रहमानुल्लाह गुरबाज़ (अफगानिस्तान) बनाम ज़िम्बाब्वे, चटगांव, 2019
ये भी पढ़ें: IND VS ZIM: क्या दूसरे T20 मैच की बदलेगी टाइमिंग? जानिए कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत-जिम्बाब्वे के बीच अगला मैच
वैभव सूर्यवंशी से पहले 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक लगा चुका है ये बल्लेबाज, क्या नाम जानते हैं आप?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,