Sport : जो कभी नहीं हुआ वो अब होगा! भारत में खेली जाएगी एशेज सीरीज, मेजबानी को लेकर सामने आई बड़ी खबर #INA

India Can Host Ashes Series: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है, जो उन्हें रोमांचित कर देगी. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली सम्मानित एशेज सीरीज की मेजबानी भारत को मिल सकती है. जी हां, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चीफ एग्जीक्यूटिव टॉड ग्रीनबर्ग ने कहा है कि गवर्निंग बॉडी भारत में ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड टेस्ट मैच आयोजित करने की संभावना पर विचार करने को तैयार है. उन्होंने इस विचार को खेल के सबसे बड़े मुकाबलों को दुनिया के अहम बाजारों तक ले जाने का एक मौका बताया है.

क्या बोले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चीफ एग्जीक्यूटिव टॉड ग्रीनबर्ग?

भारत में एशेज सीरीज होने को लेकर क्रिकेट के गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चीफ एग्जीक्यूटिव टॉड ग्रीनबर्ग ने कहा है कि गवर्निंग बॉडी भारत में ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड टेस्ट मैच आयोजित करने की संभावना पर विचार करने को तैयार है.

ग्रीनबर्ग ने BBC स्पोर्ट से कहा, “हमें सारे विकल्पों पर विचार करने के लिए खुला रहना होगा. हमारे रिश्ते ECB और BCCI दोनों से अच्छे हैं और स्पष्ट रूप से, भारत में कुछ क्षेत्रों में अधिक कंटेंट के अवसर मौजूद हैं. ये ऐसी चीज नहीं है जिसके बारे में हम अभी प्लान कर रहे हैं, लेकिन इस पर निश्चित रूप से विचार किया जाएगा.”

“मुझे लगता है कि हमारे, इंग्लैंड और भारत के बीच टेस्ट क्रिकेट काफी मजबूत है और शायद विश्व के अन्य हिस्सों में ट्रेंड स्थापित कर रहा है. हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि लगातार इसका विकास होता रहे और ये मज़बूत होता रहे. वैश्विक क्रिकेट में हम सभी के लिए चुनौती ये है कि शेड्यूल में केवल 365 दिन ही होते हैं और हम जो सामग्री पैदा करना चाहते हैं उसके लिए शायद हमें एक या और दो महीने अतिरिक्त चाहिए होंगे.”

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में ही होते आए हैं एशेज के मुकाबले

1882 से चली आ रही क्रिकेट की सबसे पुरानी प्रतिद्वंद्विता में से एक, ‘द एशेज’ को वैसे तो इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में बारी-बारी से खेले जाते रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 2025-26 सीरीज में 4-1 की शानदार जीत के साथ ‘द एशेज़’ की ट्रॉफी फिर से हासिल की, जबकि इंग्लैंड 2027 में अगले सीजन की मेजबानी करेगा. इससे पहले, मार्च 2027 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दोनों टीमों के बीच एक अलग डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जाएगा, जो पहले टेस्ट मैच की 150वीं सालगिरह के मौके पर होगा. यह मैच एशेज सीरीज का हिस्सा नहीं होगा.

भारत में खेला जाने वाला है BBL 2026-27 का ओपनिंग मैच

बिग बैश लीग का ओपनिंग मैच भारत में खेला जाएगा पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टी20 फ्रेंचाइजी लीग बिग बैश लीग (BBL) का कोई आधिकारिक मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के बाहर आयोजित होगा. बीबीएल 2026-27 सीजन का उद्घाटन मैच 12 दिसंबर 2026 को चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स आमने-सामने होंगे. यह मैच भारत में आयोजित होने वाला किसी विदेशी क्रिकेट लीग का पहला आधिकारिक मैच होगा.

ये भी पढ़ें: क्रिस गेल को पछाड़ जोस बटलर बने सबसे ज्यादा T20 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज, जानिए नंबर-1 पर किसका है राज

जो कभी नहीं हुआ वो अब होगा! भारत में खेली जाएगी एशेज सीरीज, मेजबानी को लेकर सामने आई बड़ी खबर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button