Sports- CWG 2026: क्या कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक के लिए पूरा दम नहीं लगाएंगी मीराबाई चानू? खुद बताई इसकी असली वजह -#INA


कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतने की प्रबल दावेदार मीराबाई चानू ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि ग्लासगो में वह अपनी पूरी ताकत नहीं झोंकेंगी, क्योंकि उनका असली लक्ष्य इसी साल सितंबर में होने वाले एशियाई खेल हैं। मीराबाई का मानना है कि इस समय किसी बड़े जोखिम से बचना ज्यादा जरूरी है, ताकि एशियन गेम्स में वह अपने करियर का अधूरा सपना पूरा कर सकें।