Sport : क्या बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 से ये खिलाडी हो सकता है बाहर? #INA

IND vs ZIM 2nd T20 : भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रहा है. इस सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई से हुई, जहां बीते गुरुवार को पहले मुकाबले में इंडियन क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम को हरा दिया. अब इस सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाने वाला है. उससे पहले फैंस जानने के लिए काफी उत्सुक हैं कि क्या, इंडियन क्रिकेट टीम की कप्तान श्रेयस अय्यर कार्यवाहक कोच वीवीएस लक्ष्मण के साथ मिलकर क्या दूसरे टी20 मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव करेंगे. आइए इसके बारे में जानते हैं.
कब-कहां और कितने बजे होगा भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा टी20 मैच
भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 25 जुलाई यानी शनिवार को खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाने वाला है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच ये मुकाबला भारतीय समय के अनुसार 4:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं इस मैच का टॉस 4 बजे होगा, जिस पर भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर और सिकंदर रजा आएंगे.
India won the toss and elected . bowl in the first T20I 🪙#ZIMvIND #ExperienceZimbabwe pic.twitter.com/mkXrdWr3Js
— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv) July 23, 2026
दूसरे टी20 से क्या ये खिलाड़ी होगा बाहर?
भारतीय क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ इस सीरीज में 1-0 से आगे हैं. टीम इंडिया के लिए ये सीरीज नए और युवा खिलाड़ियों को मौका देने के लिए हैं. इसी के चलते टीम इंडिया ने दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अशोक कुमार को डेब्यू करने का मौका दिया. उन्होंने अपने डेब्यू पर कमाल की गेंदबाजी की लेकिन विकेट हासिल नहीं कर पाए. उन्होंने 4 ओवर में 7.25 की इकोनोमी के साथ कुल 29 रन खर्च किए.
अब अगर टीम इंडिया जिम्बाब्वे में नए और युवा खिलाड़ियों को मौका देने के इरादे से उतरेगी तो, ऐसे में अशोक शर्मा की जगह पर टीम इंडिया के लिए यश ठाकुर को मौका दिया जा सकता है. दूसरे टी20 में अगर यश ठाकुर को खिलाया जाता है तो. ये उनका भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू होगा. लेकिन अगर टीम इस सीरीज को दूसरे ही टी20 में अपनी नाम करना चाहेगी तो सेम प्लेइंग-11 के साथ भी उतर सकती है.
Zimbabwe have lost the wickets of Brian Bennett, Ben Curran and Dion Myers
Score after 7 overs, 31/3
(Sikandar Raza 4*, Ryan Burl 4*)#ZIMvIND #ExperienceZimbabwe pic.twitter.com/0bRxq00npD
— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv) July 23, 2026
टीम इंडिया की जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए संभावित प्लेइंग-11
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अशोक शर्मा/यश ठाकुर.
ऐसा होगा भारत का बैटिंग ऑर्डर
टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ही पारी की शुरुआत करते हुए नजर आएंगे. इसके अलावा नंबर 3 पर बल्लेबाजी ईशान किशन टीम इंडिया के लिए बैटिंग करते हुए दिखाई देंगे. कप्तान श्रेयस अय्यर टीम इंडिया के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे. तिलक वर्मा टीम के लिए नंबर 5 पर बैटिंग करेंगे. भारतीय क्रिकेट टीम को इस मुकाबले में शिवम दुबे और रिंकू सिंह बौतर फिनिशर एक अच्छा फिनिशिंट टच देना चाहेंगे.
Cruising towards the target 👊
Ishan Kishan and Captain Shreyas Iyer stitch together a solid partnership as the finish line approaches 🏁
Follow the match ▶️ https://t.co/NKa0znQQ3H#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/qZE5vi28aj
— BCCI (@BCCI) July 23, 2026
टीम इंडिया का बॉलिंग अटैक को मयंक यादव और प्रिंस यादव के हाथों में होगा. वहीं स्पिन डिपार्टमेंट का जिम्मा रवि विश्नोई संभाल सकते हैं. टीम में अतिरिक्त गेंदबाज की भूमिका में शिवम दुबे, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा नजर आ सकते हैं.
ये भी पढ़ें : आप तानाशाह हो! ड्रेसिंग रूम के मतभेद से लेकर गंभीर और अय्यर के मनमुटाव तक, मनोज तिवारी ने कई मुद्दों पर की खुलकर बात
क्या बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 से ये खिलाडी हो सकता है बाहर?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,