दिल्ली – CJP Protest: डीयू के बाद सीजेपी प्रोटेस्ट पर जेएनयू ने जारी की एडवाइजरी, प्रदर्शनों में जाने से बचने को कहा – #INA

डीयू के बाद जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बैनर तले चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के बीच एडवाइजरी जारी की है। जेएनयू ने अपने शिक्षकों और छात्रों को सलाह देते हुए कहा, वह अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा को प्राथमिकता दें। विश्वविद्यालय ने उच्चतम न्यायालय के सार्वजनिक प्रदर्शनों संबंधी निर्देशों का हवाला दिया है। इसके तहत हितधारकों को जंतर मंतर, नई दिल्ली पर होने वाली सभाओं में शामिल होने से मना किया गया है। उन्हें ऐसी सभाओं में जाने से भी बचने का अनुरोध किया गया है।



Credit By Amar Ujala

Back to top button