Sport : वेस्टइंडीज क्रिकेट में छिड़ा नया विवाद, पाकिस्तान सीरीज के लिए टीम में सिलेक्ट होने के बाद इस खिलाड़ी ने किया खेलने से इनकार #INA

Daren Sammy on Alzarri Joseph : वेस्टइंडीज क्रिकेट अक्सर विवादों में घिरा हुआ रहता है. इस देश में कभी क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों को खेलने का मौका नहीं देता है, तो कभी खिलाड़ी मौका मिलने के वाबजूद खेलना नहीं चाहते हैं. वेस्टइंडीज का क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों की उतनी सैलरी नहीं दे पाता है, जो वो अन्य फ्रेंचाइजी लीग्स में खेलकर हासिल कर लेते हैं. ऐसे में बोर्ड और क्रिकेटर्स के बीच अक्सर अनबन रहती है, जिसके चलते वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड अक्सर विवादों में घिरा रहता है.
अब एक बार फिर से वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड विवादों में घिर गया है. इस बार पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले ये विवाद सामने आया है. ये पूरा विवाद क्या है, इस बारे में खुद वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के हेड कोच डेरेन सैमी ने खुलासा किया है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक ऐसा विवाद सामने ला दिया है, जिसने तमाम क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. ये पूरा विवाद क्या है, आइए जानते हैं.
📍Trinidad
Next challenge for our home schedule this summer. 💥🏏#WIvPAK | #MenInMaroon | #WIOutside pic.twitter.com/lmg4RpfSLa
— Windies Cricket (@windiescricket) July 24, 2026
क्या है पूरा विवाद?
दरअसल, वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को अपने घर में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. इस टेस्ट सीरीज की शुरुआत 25 जुलाई से होने वाली है, वहीं इसका अंत 7 अगस्त को होगा. इस सीरीज का पहला टेस्ट 25 से 30 जुलाई तक तारौबा (त्रिनिदाद) में खेला जाएगा. वहीं इस सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 2 से 7 अगस्त से पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा. इससे पहले ही विवाद खड़ा हो गया है.
इस सीरीज के लिए चोट से पूरी तरह से उभर चुके वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को स्क्वाड में शामिल किया गया था. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली इस सीरीज को टीम में सिलेक्ट होने के बाद खेलने से मना कर दिया. वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने पहले बताया था कि, जोसेफ ने निजी कारणों के चलते खेलने से मना किया है. अब इस पर टीम के हेड कोच डेरेन सैमी ने हैरान कर देने वाला बयान दिया है. उन्होंने मैच से ठीक एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुस्से में बड़ी बात बोली है.
सैमी ने पूरे विवाद पर दिया बड़ा बयान
डेरेन सैमी ने कहा कि ‘ये टीम के लिए एक बड़ा नुकसान है. मिस्टर जोसेफ ने टीम में चुने जाने से इंकार कर दिया है. वो हाल ही में चोट से उबरकर वापस आए हैं और उन्होंने ये फैसला लिया है. यह एक ऐसा निर्णय है जो उनकी समझ से परे है. वो इस मामले को बोर्ड के निदेशकों पर छोड़ते हैं ताकि वो इस स्थिति का समाधान निकाल सकें कि अनुबंधित खिलाड़ी चयन से इंकार कैसे कर सकते हैं’.
सैमी ने आगे कहा कि, ‘हम अल्जारी जोसेफ की अनुपस्थिति में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे. हमारा गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत है. हमारे पास शमार जोसेफ, केमार रोच, जेडेन सील्स, ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स और कीमो पॉल जैसे काफी बॉलिंग ऑप्शन हैं, जो घरेलू कंडीशन में कमाल का प्रदर्शन कर सकते हैं’.
🚨 ALZARRI JOSEPH DECLINES PAKISTAN SERIES SELECTION
West Indies head coach Darren Sammy confirmed that Alzarri Joseph chose not . join the squad despite being selected.
Sammy said the reasons are known only . Joseph, with the matter now set . be handled by the board.…
— Infinite Infos (@infiniteInfos) July 24, 2026
पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज के स्पिन विभाग में जोमेल वारिकन, नवागत जोशुआ बिपश और कप्तान रोस्टन चेस का विकल्प मौजूद है, जो पाकिस्तान की टीम के 20 विकेट चटका सकता है. आपको बता दें कि, 27 वर्षीय अल्जारी जोसेफ वेस्टइंडीज के लिए अब तक 42 टेस्ट मैचों में 130 विकेट ले चुके हैं. वो टीम के तीनों फॉर्मेट में मुख्य गेंदबाज हैं.
Preparation creates confidence. 🏆 ⚔️ #WIvPAK | #MenInMaroon | #WIOutside pic.twitter.com/c3aeJanYWf
— Windies Cricket (@windiescricket) July 24, 2026
पाकिस्तान सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वाड
रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वारिकन (उप-कप्तान), जोशुआ बिशप, टैगेनारिन चंद्रपॉल, जोशुआ दा सिल्वा, जस्टिन ग्रीव्स, केवेम हॉज, शाइ होप, अमीर जांगू, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, किर्क मैकेंजी, कीमो पॉल, केमर रोच, जेडेन सील्स.
ये भी पढ़ें : ‘हम इस वजह स्ट्रगल कर रहे हैं…’ गौतम गंभीर पर अश्विन का बड़ा बयान, 2023 वर्ल्ड कप की याद दिलाकर दिखाया आईना
वेस्टइंडीज क्रिकेट में छिड़ा नया विवाद, पाकिस्तान सीरीज के लिए टीम में सिलेक्ट होने के बाद इस खिलाड़ी ने किया खेलने से इनकार
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,