Sport : टीम इंडिया में होगी इन 3 सीनियर खिलाड़ियों की री-एंट्री? 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए चयनकर्ता दे सकते हैं मौका #INA

2027 ODI World Cup : इंडियन क्रिकेट टीम का लगातार निराशाजनक प्रदर्शन जारी है. वनडे क्रिकेट हो या फिर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट हो, टीम इंडिया को गौतम गंभीर की कोचिंग और शुभमन गिल की कप्तानी में वनडे फॉर्मेट में लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है. भारतीय क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से लगातार खराब प्रदर्शन कर रही है और वनडे सीरीज हार रही है. साल 2027 में भारत को वनडे वर्ल्ड कप खेलना है. उससे पहले टीम इंडिया के इस प्रदर्शन को सुधारने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और चयनकर्ता टीम इंडिया में क्या सीनियर खिलाड़ियों की वापसी कराएंगे. ये अपने आप में एक बड़ा सवाल बना हुआ है.

इन खिलाड़ियों को लगातार मिल रहा है चांस

भारतीय क्रिकेट टीम का गेंदबाजी लाइनअप इस समय काफी कमजोर लग रहा है. टीम में प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा ऐसे नए गेंदबाज नजर आ रहे हैं, जिनके पास ना तो ज्यादा मैच खेलने का अनुभव है और ना ही उनके रिकॉर्ड्स अच्छे हैं. वहीं स्पिन डिपार्टमेंट में भी लगातार हर्ष दुबे को मौका दिया जा रहा है. इन खिलाड़ियों को मौका देने के लिए बीसीसीआई और चयनकर्ताओं ने उन खिलाड़ियों को बाहर कर दिया है, जो टीम इंडिया को अपने गेंदबाजी से जीत दिला सकते थे. 

टीम इंडिया से बाहर चल रहे ये खिलाड़ी

इंडियन क्रिकेट टीम से मोहम्मद शमी जैसे तेज गेंदबाज बाहर है, जो अपनी गति और बॉल को सीम करना की क्षमता के चलते मैच विनर साबित होते हैं. शमी ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में इसको साबित करके भी दिखाया था. वहीं बॉल को अंदर बाहर करने में महारथ रखने वाले भूवनेश्वर कुमार का भी कुछ ऐसा ही हाल है. उनको भी इतना अनुभव होने के बावजूद टीम से बाहर कर दिया गया. अब इस लिस्ट में नया नाम भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर रविंद्र जडेजा का शामिल हुआ है. ये तीनों खिलाड़ी टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर चल रहे हैं. 

टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी

टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है. 2027 वनडे वर्ल्ड कप में उसे जीत दर्ज करनी है और ट्रॉफी उठानी है तो उसे अनुभवी खिलाड़ियों की ओर दोबारा जाना होगा, जिन्हें वर्ल्ड कप खेलने का अनुभव है. अगर टीम इन नए गेंदबाजों के साथ खेलती है, जिन्हें वर्ल्ड कप खेलने का कोई एक्सपीरियंस नहीं है, तो उसका साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में ट्रॉफी उठाना लगभग ना मुमकिन साबित हो सकता है. इससे पहले के लिए टीम में इन 3 खिलाड़ियों की री-एंट्री कराई जा सकती है. 

इन 3 खिलाड़ियों की होगी री-एंट्री

शुभमन गिल की कप्तानी में अगर टीम इंडिया को 2027 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करना है तो उसे अनुभवी खिलाड़ियों की जरूरत होगी. जो उन्हें वनडे वर्ल्ड कप में खिताब दिला सकते हैं. ऐसे में टीम इंडिया में लगातार लंबे समय से बाहर चल रहे 3 खिलाड़ियों की री-एंट्री हो सकती है. इन खिलाड़ियों में सबसे पहला नाम मोहम्मद शमी का है, इसके बाद दूसरा नाम भुवनेश्वर कुमार का है, इसके साथ ही तीसरा नाम रविंद्र जडेजा का है. 

2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले मजबूत हो जाएगी टीम इंडिया

जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार एक मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण तैयार कर सकते हैं. वहीं रविंद्र जेडजा की वापसी से स्पिन गेंदबाजी को मजबूती मिलेगी. वो कुलदीप यादव के साथ मिलकर स्पिन गेंदबाजी को धार दे सकते हैं, वहीं टीम का बल्लेबाजी भी निचले क्रम में मजबूत कर सकते हैं. ऐसे में टीम इंडिया का गेंदबाजी लाइनअप इन खिलाड़ियों की वापसी से मजबूत हो जाएगा. वहीं बल्लेबाजी क्रम रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की मौजूदगी में पहले से ही काफी मजबूत है.

ये भी पढ़ें : वेस्टइंडीज क्रिकेट में छिड़ा नया विवाद, पाकिस्तान सीरीज के लिए टीम में सिलेक्ट होने के बाद इस खिलाड़ी ने किया खेलने से इनकार

टीम इंडिया में होगी इन 3 सीनियर खिलाड़ियों की री-एंट्री? 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए चयनकर्ता दे सकते हैं मौका





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button