खबर शहर , UP: लेडी लॉयल होगा शिफ्ट, एसएन में बनेगा नया ओपीडी कॉम्प्लेक्स; सीएम योगी देंगे आगरा को बड़ी सौगात – INA

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 104 करोड़ से अधिक की सौगात देंगे। लेडी लॉयल (महिला जिला अस्पताल) के लिए नई इमारत और एसएन मेडिकल कॉलेज में ओपीडी के लिए नया कॉम्प्लेक्स बनेगा। शनिवार को मुख्यमंत्री इन परियोजना का उद्घाटन करेंगे। इससे चिकित्सकीय सेवाएं और बेहतर हो जाएंगी। आसपास के जिलों के मरीजों को भी लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें –  गले पर फंदे का निशान, सिर पर चोट: कमरे में विधवा की लाश, बाहर से लगा था नया ताला; दृश्य देख खड़े हो गए रोंगटे

इंटीग्रेटेड प्लान के तहत लेडी लॉयल के परिसर में एसएन का विस्तार हो रहा है। इसे यहां से शिफ्ट किया जाना है। इसके लिए सीएमओ कार्यालय के पास पांच एकड़ भूमि पर नई इमारत बनाई जाएगी। 93.81 करोड़ रुपये से नई इमारत बनेगी। इसमें 150 बेड की व्यवस्था होगी। प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, कंगारू थेरेपी यूनिट, एनआईसीयू, ओपीडी कॉम्प्लेक्स, पैथोलॉजी लैब, चिकित्सकों के लिए चैंबर, कैंटीन, वेटिंग एरिया समेत कई सुविधाएं होंगी।

एसएन मेडिकल कॉलेज में भी एमसीएच बिल्डिंग के पास ओपीडी का नया कॉम्प्लेक्स बनेगा। इसमें बाल रोग और स्त्री रोग की ओपीडी लगेगी। पर्चा काउंटर, दवा काउंटर और सैंपल कलेक्शन समेत अन्य सुविधाएं होंगी। इस ओपीडी कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल से एमसीएच बिल्डिंग और प्रस्तावित बाल अस्पताल से जोड़ा जाएगा। इससे आपात स्थिति में मरीजों को आसानी से स्त्री रोग और बाल रोग विभाग में शिफ्ट किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें –   UP Police: एसीपी श्वेता वर्मा के बिगड़े बोल, कोर्ट में कहा-‘हमें और भी काम रहते हैं’; माफी मांगने पर मिली राहत

इसके साथ ही पुरानी ओपीडी कॉम्प्लेक्स में दूसरी मंजिल पर भी हॉल बनेगा। इससे यहां मरीजों का दबाव कम हो सकेगा। इसका निर्माण 10.76 करोड़ रुपये से होगा। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री 25 तारीख को दोनों परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। लेडी लॉयल का नया भवन बनने के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज से लेडी लॉयल को शिफ्ट कर दिया जाएगा। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि ओपीडी कॉम्प्लेक्स बनने से पर्चा-दवा लेने के लिए लगने वाली भीड़ कम होगी। मरीजों को आसानी होगी। इसके अलावा एमसीएच बिल्डिंग के लिए ओपीडी का नया कॉम्प्लेक्स बनेगा।


Credit By Amar Ujala

Back to top button