Sport : वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में खेलीं सिर्फ 9 बॉल और जड़ डाले इनते रन, जानिए कूटे कितने चौके-छ्क्के #INA

Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी भारत और जिम्बाब्वे के बीच हरारे में खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में जल्द आउट हो गए. वैभव सूर्यवंशी इस मैच के 2.5 ओवर में पवेलियन लौट गए. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ इस मैच में सिर्फ 9 बॉल खेली. लेकिन उन्होंने अपना रंग 8 बॉल में ही मैदान पर बिखेर दिया. वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इस छोटी सी पारी में जमकर चौके कूट और हरारे के मैदान पर छक्का भी जड़ डाला. उनके आउट होने तक टीम इंडिया का स्कोर 2.5 ओवर में 29/2 हो गया था.
दरअसल, इस मैच में टॉस के लिए मैदान पर भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर और जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा आए. इस दौरान जिम्बाब्वे ने टॉस जीता और भारत को पहले बैटिंग करने का मौका दिया. भारत के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी आए. टीम इंडिया का पहला अभिषेक शर्मा के रूप में लगा. वो 8 बॉल में 2 चौकों के साथ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
ZIMBABWE NE HI THOK DIYA 🥲
Watch it LIVE on FanCode! 🇮🇳 👇https://t.co/3kCBPJuPrW#ZIMvIND #IndiaCricket #RokoNahiThoko pic.twitter.com/ZWBoewGHfp
— FanCode (@FanCode) July 25, 2026
वैभव सूर्यवंशी ने दूसरे टी20 में खेलीं सिर्फ 9 बॉल
वैभव सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में सिर्फ 9 बॉल का सामना किया. इस दौरान उन्होंने 3 तूफानी चौके और 1 गगनचुंबी छक्के के साथ 20 रनों की आतिशी पारी खेली. उन्हें रिचर्ड न्गारावा ने ब्लेसिंग मुजारबानी के हाथों लॉग ऑन पर आउट कराया. वैभव ने इस मैच में भले ही छोटी पारी खेली हो लेकिन सिर्फ इतनी ही बॉल में फैंस को जमकर मनोरंजन किया.
50(19) in 1st T20I.
20(9) in 2nd T20I.THE VAIBHAV SOORYAVANSHI SHOW 💪 pic.twitter.com/D4Mor2fuip
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 25, 2026
इससे पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का सबसे पहला अर्धशतक लगाया था. उन्होंने मात्र 18 बॉल में 4 चौके और 4 छक्कों के साथ 50 रनों की पारी खेली. इसके साथ ही वो सबसे कम उम्र में हाफ सेंचुरी लगाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं.
हरारे में शानदार है वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने अब तक हरारे में 9 मुकाबले खेले हैं. यहां पर उन्होंने 9 पारियों में 509 रन छोटे हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 4 अर्धशतक भी निकले थे. हरारे में वैभव सूर्यवंशी 48 चौके और 35 छक्के भी लगा चुके हैं. इनमें से 7 मैच अंडर-19 वर्ल्ड कप के हैं. वहीं 2 मुकाबले टीम इंडिया के लिए उन्होंने खेले हैं.
अय्यर और ईशान भारत के लिए क्रीज पर मौजूद
भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे दूसरे मुकाबले में इस समय क्रीज पर ईशान किशन और श्रेयस अय्यर बने हुए हैं. इन दोनों ने मिलकर अब तक 8 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए हैं. ईशान ने अब तक सिर्फ 17 बॉल में 3 चौकों के साथ 26 रन बना लिए हैं. वहीं अय्यर 16 बॉल में 3 चौकों के साथ 19 रन बना चुके हैं.
#TeamIndia and Zimbabwe players are wearing black armbands . pay their respects . the Zimbabwe Cricket Vice-chairman Sylvester Matshaka, who passed away last night. pic.twitter.com/pAknRA6KAR
— BCCI (@BCCI) July 25, 2026
भारत और जिम्बाब्वे की प्लेइंग-11
भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव.
#TeamIndia’s Playing XI for the 2nd T20I 🔽
Updates ▶️ https://t.co/Z8UUziVx8d
#ZIMvIND pic.twitter.com/KXedeQrr3V
— BCCI (@BCCI) July 25, 2026
जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (डब्ल्यू), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजारबानी
ये भी पढ़ें : राजीव शुक्ला का ऐलान! रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर तस्वीर कर दी साफ, बता दिया BCCI का पूरा प्लान
वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में खेलीं सिर्फ 9 बॉल और जड़ डाले इनते रन, जानिए कूटे कितने चौके-छ्क्के
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,