UP News: हाथरस में ₹52 लाख की कॉपर चोरी का खुलासा… ट्रक चालक समेत 6 गिरफ्तार, लूट की झूठी कहानी बनाकर पुलिस को किया गुमराह – INA

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एसओजी और सिकन्द्राराऊ थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ट्रांसपोर्ट के दौरान कॉपर की चोरी और गबन करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया गया है. पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब ₹52 लाख कीमत की 26 कॉपर सिल्लियां, दो तमंचे और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. जांच में सामने आया कि पूरी वारदात ट्रक चालक की मिलीभगत से अंजाम दी गई थी.
पुलिस के अनुसार, कॉपर से लदा ट्रक अपने स्थान तक नहीं पहुंचा था. इसके बाद आरोपियों ने ट्रक को सुनसान स्थान पर लावारिस छोड़ दिया और पुलिस को गुमराह करने के लिए लूट की झूठी कहानी गढ़ दी. शुरुआती तौर पर मामला लूट का प्रतीत हो रहा था, लेकिन पुलिस ने जब गहन जांच शुरू की तो कई अहम सुराग सामने आए.
सीसीटीवी से खुली पोल
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के साथ ट्रक की गतिविधियों का विश्लेषण किया. इसके बाद ट्रक चालक की भूमिका संदिग्ध पाई गई. पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पूरे गिरोह का खुलासा हो गया.
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके कब्जे से चोरी की गई 26 कॉपर सिल्लियां, जिनकी कीमत करीब ₹52 लाख बताई जा रही है, बरामद कर ली गईं. इसके अलावा आरोपियों के पास से दो अवैध तमंचे और चार जिंदा कारतूस भी मिले हैं.
6 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी शातिर अपराधी हैं और उनके खिलाफ पहले से भी विभिन्न जिलों में कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. गिरोह ट्रांसपोर्ट के दौरान कीमती माल पर नजर रखता था और प्लान बनाकर चालक की मिलीभगत से माल गायब कर लूट की झूठी कहानी गढ़ देता था.
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गिरोह ने इससे पहले भी ऐसी कितनी वारदातों को अंजाम दिया है. पुलिस अन्य साथियों की तलाश में भी जुटी हुई है. अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और मामले में आगे भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं.
हाथरस में ₹52 लाख की कॉपर चोरी का खुलासा… ट्रक चालक समेत 6 गिरफ्तार, लूट की झूठी कहानी बनाकर पुलिस को किया गुमराह
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,