खबर शहर , छावनी क्षेत्र में जल संकट: दो दिन से गंगाजल आपूर्ति ठप, लोगों को खरीदना पड़ा पानी; लोगों का फूटा गुस्सा – INA

आगरा के छावनी क्षेत्र के वार्ड-1 की नई बस्ती, बालूगंज, चार रहट, वाल्मीकि बस्ती और आसपास क्षेत्रों में दो दिनों से गंगाजल की आपूर्ति ठप है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह है कि लोगों को पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है जबकि घरेलू कामकाज के लिए पर्याप्त पानी भी नहीं मिल रहा है।


ये भी पढ़ें –  स्मार्ट सिटी आगरा का हाल: कदम-कदम पर गड्ढे, पहली बारिश में उखड़ी सड़कें; लोगों का चलना हो रहा दुश्वार

नई बस्ती निवासी पार्षद पुत्र परमजीत ने बताया कि खैराती टोला में गंगाजल की पाइपलाइन शिफ्ट करने का काम दो दिन में पूरा होने की बात कही थी। दो दिन में आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन तय समय बीतने के बाद भी पानी नहीं आया। अरविंद सिंह ने बताया कि कई बार संबंधित ऑपरेटर से संपर्क किया गया लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

ये भी पढ़ें –  UP: लेडी लॉयल होगा शिफ्ट, एसएन में बनेगा नया ओपीडी कॉम्प्लेक्स; सीएम योगी देंगे आगरा को बड़ी सौगात

लोगों का कहना है कि गंगाजल तो दूर, खारे पानी की आपूर्ति भी केवल 20 से 25 मिनट के लिए की गई, जिससे दैनिक दिनचर्या प्रभावित रही। छावनी परिषद के जलापूर्ति प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि खैराती टोला में गंगाजल की पाइपलाइन शिफ्ट किए जाने के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है और इसकी पूर्व सूचना भी दी गई थी। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। गंगाजल की आपूर्ति के लिए जलकल विभाग पर निर्भर हैं।

ये भी पढ़ें –   गले पर फंदे का निशान, सिर पर चोट: कमरे में विधवा की लाश, बाहर से लगा था नया ताला; दृश्य देख खड़े हो गए रोंगटे

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button